BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

युगल स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने मोहा मन

संस्कार भारती के बैनरतले आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 105 छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतिवृन्दावन(जहीर आलम)। संस्कार भारती के बैनरतले स्व. मदनमोहन बजाज की पावन स्मृति में श्रीराधाकृष्ण युगल स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को बिहारघाट स्थित निंबार्क जूनियर हाईस्कूल में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा से उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हरिबोल बाबा ने कहा कि बचपन में मिले संस्कारों से हमारा जीवन अच्छा बनता है। हमारे विचार व आचरण ही हमको अच्छा बनाते हैं। ब्रजप्रांत के मंत्री संगठन उमाकांत शर्मा ने कहा कि संस्था कला के माध्यम से ही नई पीढ़ी को संस्कारित कर कलाकार के रूप में उसका निर्माण करती है। भगवान कृष्ण ने अपनी कलाओं के माध्यम से ही संपूर्ण संसार को संदेश दिया था, उन्हीं कलाओं को जीवंतता प्रदान करना संस्था का उद्देश्य है। फूलडोल बिहारीदास महाराज ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से संस्कृति का ज्ञान सभी को सहजता से हो जाता है। इससे पूर्व दो वर्गों में संपन्न हुई प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में शिवा व आकृति ने प्रथम, प्रेम व मदालसा द्वितीय तथा शिवानंद व ऐश्वर्या तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में अदम्य चतुर्वेदी व वर्तिका उपाध्याय ने प्रथम, दीपिका व भरत द्वितीय एवं दिनेश व आरती और आभा व अंशराज ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका परमानंद गुप्ता, केएम अग्रवाल तथा लावण्या सुहासिनीर पांडे ने निभाई। इस अवसर पर मोहनलाल मोही, ब्रजकिशोर त्रिपाठी, हरिवंश खंडेलवाल, पुलिनबिहारी गौतम, आनंद द्विवेदी, अनिल गोस्वामी, दिनेश वाली, केशवदेव उपाध्याय, प्रदीप पांडे, रामनिवास सर्राफ, राहुल पटेल, राकेश पांडे, रवि अग्रवाल, कृष्णमुरारी अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, जुगलकिशोर शर्मा, विश्वनाथ गुप्ता आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More