देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। पुलिस ने दो लाइन मर्डर की गुत्थी को सुलझा दिया है। बल्देव और वृंदावन क्षेत्र में हुर्इं दोनों सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम देने वाले अत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या के कारणों से पर्दा उठा दिया है।
सर्विलांस टीम एवं थाना वृन्दावन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 8 नवम्बर को थाना वृन्दावन क्षेत्र के ग्राम तेहरा के जंगल में वृद्ध की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। वृंदावन पुलिस सर्विलांस टीम के सहयोग से घटना को सुलझाने में जुटी थी।
उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वालेअभियुक्तथोड़ी देर में सौफुटा तिराहे से होकर पुल की तरफ से मोटरसाइकिल पर यमुना एक्सप्रेस वे जायेंगे इस पुलिस ने सौ फुटा रोड़ पर चैकिंग शुरू कर दी। थोरी देर बाद रात करीब 9.30 बजे थोड़ी देर में पुल की तरफ से आये दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गये अभियुक्तों ने अपने नाम हरनाम पुत्र रूप सिंह वघेल व पूरन पुत्र होरीलाल निवासीगण विकास नगर थाना हाइवे मथुरा वताये हैं।
ब्याज ऐसी कि तीन महीने में 40 के 92, 17 के 50 हजार हो गये
विकास नगर निवासी बाबा पूरन चन्द्र शर्मा ब्याज का काम करते थे बाबा हरनाम से रूपसिंह बघेल ने 40 हजार व पूरन ने 17 हजार रुपये ब्याज पर लिये थे । बाबा ने तीन महीने में ही 40 हजार के 92 हजार व 17 हजार के 50 हजार रुपये व्याज सहित वना दिये थे।
पैसे के लिए रोज तकादा करता था बाबा हरनाम
बाबा रोज हमारे ऊपर पैसों का तगादा करने लगे बाबा से वचने को हरनाम दिल्ली जाकर नौकरी करने लगा फिर बाबा के कहने पर कि धीरे-धीरे पैसे दे देना हरनाम वापस आ गया। बाबा फिर से पैसों का तगादा करने लगा व धमकी देने लगा कि तुम्हारे घर वालों को वता दूँगा तो हम दोनों ने सलाह वनायी कि बाबा को मार देते है । इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से दोनों ने बाबा की हत्या कर दी।
लूट के लिए हुई थी महंत की हत्या
दूसरी ओर 11/12 नवम्बर की रात्रि में ग्राम जटौरा में बनखण्डी भोला बाबा मन्दिर के पुजारी श्यामबाबा उर्फ सुमनगिरि पुत्र मुरारीलाल निवासी ग्राम अवैरनी थाना बल्देव मथुरा हाल निवासी ग्राम बनखण्डी भोला बाबा मन्दिर जटौरा थाना बल्देव मथुरा की अज्ञात बदमाशों द्वारा गला दवाकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में मृतक श्यामबाबा उर्फ सुमनगिरि के भाई नीरज कुमार पुत्र मुरारीलाल निवासी अवैरनी थाना बल्देव मथुरा ने लिखित तहरीर दी थी। पुलिस ने सुबह करीब 7.30 बजे हथकौली मोङ थाना बल्देव से अजय उर्फ टम्पू पुत्र दुर्गपाल सिंह, मुकेश उर्फ लाला पुत्र धर्म सिंह उर्फ धर्मा निवासी हथकौली थाना बल्देव को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटी गई चांदी की चैन व मोवाइल भी बरादम किये गये हैं।













Related Items
जीवन को रोशन करना: जब वृंदावन की विधवा माताओं के जीवन में लौटी दीपावली की रौशनी
डिजिटल रिश्तों की गिरफ्त में नई पीढ़ी
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए