BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृन्दावन(जहीर आलम)। तीर्थ नगरी वृन्दावन से सर्व ब्राह्मण महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल भागवत वक्ता डॉ. मनोज महान शास्त्री एव धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राज नारायण द्विवेदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल कब राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से मिला।   इस दौरान ब्रजवासियों एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियो ने महामहिम का स्मृति चिन्ह भेंटकर एव पटुका उड़ा भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ ब्रज की संस्कृति और पौराणिक महत्व को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर  अन्तर्राष्ट्रीय श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता श्री डॉ मनोज मोहन शास्त्री जी महाराज प्रमुख आर. एन .द्विवेदी (राजू भैया ) शर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजकिशोर भारती , डॉ जयश्री शर्माराष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ)सर्व ब्राह्मण महासभा, वीरेंद्र शर्मा तीर्थ-पुरोहित श्रीराघव ब्रजवासी, समाजसेविका श्रीमती रीता शर्मा, साक्षी शर्मा।

Read More

  वृन्दावन(जहीर आलम)। पीएमबी पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने शनिवार को स्कॉलर शिप की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। गुस्साये छात्रों ने  मथुरा वृन्दावन मार्ग पर रास्ता जाम कर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया। वही कालेज के प्रिंसिपल ने समोवार तक छात्रों की समस्या के निदान का आश्वाशन दिया है। मथुरा वृन्दावन मार्ग स्थित पीएमबी पॉलिटेक्निक के छात्रों ने छात्रवृत्ति में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कुछ छात्रों ने कम स्कॉलर शिप मिलने की शिकयत की है वही अधिकांश को स्कॉलरशिप मिली ही नही है। गुस्साये छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर मथुरा वृन्दावन मार्ग को जाम कर दिया। जिससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनो की लंबी लंबी कतारें लग गयी। जिससे लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रास्ता जाम कर  छात्रों ने काफी देर तक कालेज प्रशासन के विरुद्ध नारे बाजी कर हंगामा काटा। जाम की सूचना पर काफी देर से पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयाश किया। इससे पूर्व  मौके पर पहुंचे सीओ सदर राकेश सिंह की आक्रोशित छात्रों से तीखी नोकझोक भी हुई। आखिर कार पुलिस ने छात्रों को समझा कर जाम खुलवाया। उसके बाद भी आक्रोशित छात्रों में घण्टो तक  जमकर हंगामा किया।  छात्र काफी लम्वे समय से छात्रवृत्ति की मांग कर रहे है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि ऑनलाइन छात्रवृति के फॉर्म फील नही हो पा रहे हैं। छात्रों के अनुसार कालेज प्रशासन ने डाटा ऊपर नही चढ़ाया है जिस कारण वैबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म फील नही हो  पा रहा है। छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल उन्हें काफी समय से आश्वाशन के नाम पर बेवकूफ बना रहे है। इतना ही नही कालेज में पानी व शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं न होने से भी छात्र खासे नाराज थे। छात्रों ने बताया कि इस कॉलेज में लगभग 2500 छात्र-छात्राएं है जो दूर दराज से यहाँ पढ़ने आते है। लेकिन व्यबस्थाए शून्य हैं । पर्याप्त शिक्षक भी नही है। छात्रो ने बताया कि यहाँ  ना तो  पीने का पानी है ,और ना ही शौचालय की व्यवस्था है । नल तो हैं लेकिन उनमें पानी कभी कभार ही आता है। कालेज में शौचालय के नाम पर खंडर बना है जिस कारण छात्र छात्राओं को खुले में टॉयलेट जाना पड़ता है। भले ही मोदी सरकार घर घर मे शौचालय बनाने का अभियान छेड़े हुए है। लोगो को खुले में सोच न जाने को जागरूक किया जा रहा है।  लेकिन इतने बड़े कालेज में छात्र छात्राए खुले में टॉयलेट जाने में मजबूर। बात यही नही रुकती कालेज की कई लैब की जो वर्षो से जीर्ण शीर्ण अवस्था मे हैं। लैव को देख कर तो आप डर जाएंंगे। यह कई सालों से बंद पड़ी है। वही क्लास रूम की स्थिति भी जर्जर हालत में है। इस संबंध में कालेज के प्रिंसिपल ए के पांडे  ने छात्रों को सोमवार तक डाटा फीड कर समस्या के निदान का आश्वाशन दिया है। उन्होंने कहा कि तकनीकी पेरशानी की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने एक दल लखनऊ भेजकर छात्रों की समस्या के निपटारे की बात कही। वही पानी व शौचालय की अव्यवस्था की बात स्वीकारी। और समस्या के जल्द निदान करने की बात कही। वही छात्रों ने समस्या का निदान न होने पर पुनः उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगो ने ताजिये ,अलम, और बुर्राक के साथ जुलूस निकाला। जुलूस नगर भ्रमण करते हुए कैलास नगर स्थित कर्बला कब्रिश्तान में पहुंचा । जहाँ ताजियों को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किया। हजरत इमाम हुसैन की सहादत की याद में मनाये जाने वाले मुहर्रम पर जुलूस निकाला गया। ढोल नगाड़ों की मातमी धुन के मध्य मुस्लिम समाज के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाये। शुक्रवार की दोपहर ताजिया, अलम व दुलदुल अपने अपने मुकामों से उठकर अम्बेडकर पार्क पर एकत्रित हुये जहां से ताजियों का जुलूस बस स्टेण्ड, अनाज मण्डी, मथुरा गेट पुलिस चौकी होते हुये सीएफसी चौराहा पहुंचे। जहां घण्टों तक युवाओं ने पटेबाजी की अतभूद कला का प्रदर्शन किया। इस बीच सम्पूर्ण वातावरण नारा ए तकबीर अल्ल्लाह हु अकबर के नारों से गुंजता रहा। इधर ताजियों को देखने को बड़ी संख्या में महिला एवं बच्चों का हुजूम उमड़ पड़ा। वही प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए। जुलूस के दौरान पुलिस कर्मी मुस्तैद नजर आये। तत्पश्चात जुलूस सीएफसी से  मिर्जापुर धर्मशाला, अटल्ला चुंगी होते हुए कैलाश नगर  स्थित कर्बला कब्रिस्तान पहुंचे। जहां ताजियों को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक किया। अवसर पर अनवर शाह, मुख्तयार अहमद, मुस्तफा आलम, उस्मान कुरेशी, आजाद कुरेशी, मुहम्मद्दीन कुरैशी, असगर अब्बासी, डॉ. उस्मानी, सरफराज ,महबूब, आलेनबी, चाँद, तौहीद, भुल्लू कुरेशी,  जावेद आलम, महमूद अहमद, फहीम कुरैशी, आसीन शाह, वसीम अहमद, जावेद अब्बासी, इकबाल, चांद, संपत, आलेनबी आदि मौजूद रहे.  

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगो ने ताजिये ,अलम, और बुर्राक के साथ जुलूस निकाला। जुलूस नगर भ्रमण करते हुए कैलास नगर स्थित कर्बला कब्रिश्तान में पहुंचा । जहाँ ताजियों को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किया। हजरत इमाम हुसैन की सहादत की याद में मनाये जाने वाले मुहर्रम पर जुलूस निकाला गया। ढोल नगाड़ों की मातमी धुन के मध्य मुस्लिम समाज के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाये। शुक्रवार की दोपहर ताजिया, अलम व दुलदुल अपने अपने मुकामों से उठकर अम्बेडकर पार्क पर एकत्रित हुये जहां से ताजियों का जुलूस बस स्टेण्ड, अनाज मण्डी, मथुरा गेट पुलिस चौकी होते हुये सीएफसी चौराहा पहुंचे। जहां घण्टों तक युवाओं ने पटेबाजी की अतभूद कला का प्रदर्शन किया। इस बीच सम्पूर्ण वातावरण नारा ए तकबीर अल्ल्लाह हु अकबर के नारों से गुंजता रहा। इधर ताजियों को देखने को बड़ी संख्या में महिला एवं बच्चों का हुजूम उमड़ पड़ा। वही प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए। जुलूस के दौरान पुलिस कर्मी मुस्तैद नजर आये। तत्पश्चात जुलूस सीएफसी से  मिर्जापुर धर्मशाला, अटल्ला चुंगी होते हुए कैलाश नगर  स्थित कर्बला कब्रिस्तान पहुंचे। जहां ताजियों को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक किया। अवसर पर अनवर शाह, मुख्तयार अहमद, मुस्तफा आलम, उस्मान कुरेशी, आजाद कुरेशी, मुहम्मद्दीन कुरैशी, असगर अब्बासी, डॉ. उस्मानी, सरफराज ,महबूब, आलेनबी, चाँद, तौहीद, भुल्लू कुरेशी,  जावेद आलम, महमूद अहमद, फहीम कुरैशी, आसीन शाह, वसीम अहमद, जावेद अब्बासी, इकबाल, चांद, संपत, आलेनबी आदि मौजूद रहे.   मुहर्रम पर मुस्लिम बस्ती में जलभराव से रोष      मुहर्रम पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर मुस्लिम समाज के लोगो मे रोष व्याप्त है। शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद मथुरा दरवाजा क्षेत्र में जल भराव हो गया। ताजियों के जुलूस को नाले के गंदे पानी के बीच होकर गुजरना पड़ा। वही जुलूस में चल रहे बच्चे, वृद्ध व महिलाओ को भी गंदे पानी से निकलना पड़ा। गंदे पानी से गुजर रहे लोग नगर निगम को कोशते चल रहे थे। शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष आजाद कुरैशी ने नगर निगम प्रशासन की व्यवस्थाओ की तीखी आलोचना करते हुए कहा की  नगर निगम खास मौकों पर भी व्यवस्था बनाने में नाकाम साबित हुआ है। मथुरा दरवाजा क्षेत्र में जलभराव की समस्या बहुत पुरानी है। फिर नगर निगम ने जलभराव के निदान को आज तक कोई प्रयाश नही किये।    

Read More

मथुरा। फरह ब्लॉक के दौलतपुर गाँव में नाबार्ड एवं सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सिंड आर सेटी ) मथुरा के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें 8 स्वंय सहायता समूह की 80 महिलाओं को उनके हुनर और आवश्यकता को ध्यान में रखकर विभिन्न क्षेत्रों में  जैसे- अगरबत्ती, मोमबत्ती, सर्फ, साबुन और डेयरी एवं पशुपालन में 10 दिवसीय निशुल्क  प्रशिक्षण दिया प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के अन्तर्गत स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम  में शेक्षिक भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान उन्हें सी आइ आर जी के वैज्ञानिकों द्वारा महिलाओं को आर्थिक स्वालम्बन हेतु बकरी पालन की बारीकियाँ सिखायी गयीं । डॉ0 अशोक कुमार ने बकरी स्वास्थ्य संबन्धित, डॉ यू बी चैधरी ने बकरी के खान पान, डॉ रामचंद्रन ने बकरी प्रबंधन एवं स्वच्छता के बारे में जानकारी दी । वहीं संस्थान के निदेशक डॉ एम. एस. चैहान ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुये बकरी पालन से होने वाले लाभों के बारें में बताया। गुरूवार को प्रशिक्षण समापन पर सिंड आर सेटी के निदेशक पुष्कर सिंह ने केन्द्रीय बकरी अनुसंधान केन्द्र स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि आर सेटी द्वारा समय-समय पर महिलाओं को स्वरोजगार हेतु बढ़ावा देने के लिए इस तरह के अनेक कार्यक्रम चलाये जाते हैं । उन्होने बताया कि ये यह कार्यक्रम नाबार्ड द्वारा प्रायोजित किया गया था।       

Read More

मथुरा। संस्कृति विवि में इंटरप्रेन्योर शिप डेवलपमेंट सेमिनार एमएसएमई के संयुक्त तत्वावधान में  आयोजित की जा रही है। इसमें विभिन्न ख्यातिलब्ध कंपनियांे के एमडी-ंसीईओ को बुलाया गया है। वह अपने कारोबार को जमीनी स्तर से शीर्ष स्तर तक कैसे पहुंचा पाए यह जानने समझने का अवसर छात्रों को मिल रहा है। पहले दिन के मुख्य वक्ता एंटरपेन्योर शिप डेवलपमेंट इन्स्टीट्यूट आॅफ इंडिया के डायरेक्टर आरके कपूर रहे। इन्होंने बताया कि डायरेक्टर ने बताया कि सूक्ष्म, लधु एवं मध्यम उद्यम लगाने में एमएसएमई का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सरकार की लघु एवं कुटीर उद्योग प्रारंभ करने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ लेने की जानकारी विस्तार से दी। विशिष्ट अतिथि न्यूट्रिम इण्डिया कंपनी के सीईओ प्रतीक गर्ग ने अपने कारोबार से जुडे़ साझा करते हुए कहाकि परिसंवाद से कारोबारी दिक्क्तों को समझने का मौका सभी को मिला। करीब दो सैकड़ा छात्र, फेकल्टी मेम्बर्स एवं कारोबारियों की मौजूदगी में कारोबार लगाने में रुचि रखने वाले स्थानीय लोगों ने भी रोजगार स्थापना की जानकारी प्राप्त की। विवि के कुलाधिपति सचिन गुप्ता ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बृहद स्तर पर होने चाहिए तभी आम आदमी योजनाओं का लाभ ले सकेगा। इस दिशा में विवि जल्द पहल करेगा ताकि ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने में सहूलियत मिले। उप कुलाधिपति राजेश गुप्ता ने कहा कि युवाओं को मुश्किलों से डरने की बजाय उनमें व्यवासियक मौकों की तलाश करते हुए ऐसे उत्पाद और सेवा की दिशा में काम करना चाहिए जिनसे लोगों की मुश्किल हल हो सकें। साथ ही अर्थ लाभ भी प्राप्त हो सके। वाइसचांसलर डा. राणा सिंह ने कहा कि कोई कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। युवाओं को खुद की रुचि वाले कार्य में मन लगाना चाहिए और उसकी ठोस प्लानिंग करके काम को आगे बढाना चाहिए।   

Read More

मथुरा(जहीर आलम)। समाजवादी पार्टी ने 2019 को लेकर एक बार फिर ताकत दिखाई। इलाहाबाद जनपद के गाजीपुर से चली सामाजिक न्याय साइकिल रैली में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने मथुरा  में रैली निकाली। मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सपाईयों ने साइकिल रैली के माध्यम से सरकार को आयना दिखाया। उल्लाष और उमंग के साथ रैली में चल रहे सभी युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़कर साइकिल रैली में हिस्सा लिया और सरकार को 2019 में उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इस बीच रैली का नेतृत्व कर रहे अखिलेश यादव एवं रामबृक्ष यादव का वृंदावन  सपा नगर अध्यक्ष नारायण दास यादव अशोक यादव ने जोशीला स्वागत किया। स्टेट बैंक चौराहा से शुरु हुई साइकल रैली विभिन्न स्थानो पर होती हुई अलीगढ़ के लिये प्रस्थान कर गयी। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, महानगर महासचिव अरुण दीक्षित, महानगर सचिव व एमएलसी प्रतिनिधि रवि यादव, महानगर सचिव भगवती चतुर्वेदी, महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र सेंगर, लोकेंद्र चौधरी, अमित यादव, नगर सचिन और मीडिया प्रभारी अशोक कुमार आदि मौजूद रहे.

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। कोतवाली इलाके के परिक्रमा मार्ग स्थित मीराबाई आश्रम में बीती रात चोरो ने ई -रिक्शा से कई बैटरी पार कर डाली। चोरी की वारदात आश्रम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी।  घटना को लेकर पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार जसौली गांव के वीरपाल और अमर सिंह वृन्दावन में आकर ई-रिक्शा चलाते हैं। और शाम को अपने ई रिक्शा परिक्रमा मार्ग स्थित मीराबाई आश्रम में पार्क कर अपने गांव वापस चले जातें है। बुधवार की रात को चोर मौका देख आश्रम में खड़े दो ई-रिक्शा से 6 बैटरी चोरी कर ले गये। सुबह वीरपाल और अमर सिंह आश्रम पहुंचे। ई रिक्शा में लगी बैटरी गायब देख दोनो दंग रह गये। इधर चोरी की घटना आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सीसीटीवी फुटेज में  चोर रात के अंधेरे में चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर मथुरा गेट चौकी पहुंचे पीड़ितों ने सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए चोरो को पकड़ने की गुहार लगाई। घटना को लेकर वीरपाल और अमर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। वही पुलिस अब सीसीटीवी खंगाल कर चोरो की तलाश में जुट गयी है ।

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। विद्या भारती द्वारा आयोजित प्रांतीय खेलकूद समारोह में परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के खेल प्रभारी डॉक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 15 से 18 सितंबर तक बदायूं में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र गौरव बैसला ने नया रिकॉर्ड कायम करते हुए सौ मीटर 200 मीटर एवं 400 मीटर रिले दौड़ में तथा 110 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करके प्रांतीय चैंपियनशिप हासिल की।  कृष्ण मुरारी ने 400 मीटर रिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौरव बैसला ने ऑलराउंडर प्रदर्शन के चलते  कुल संकुलों के विद्यालय में परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर ने ओवरऑल चैंपियनशिप प्राप्त की। गौरव बैशला के उल्लेखनीय प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से बांके बिहारी शर्मा एवं श्याम प्रकाश पांडे, ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. प्रवीण अग्रवाल, रविंद्र सिंह गौरव गौतम आदि ने हर्ष व्यक्त किया है.

Read More

मथुरा। रोडवेज में टिकट फर्जीवाड़े को लेकर चल रही जांच के बाद एआरएम ने 6 संविदा परिचालकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। संविदा परिचालकों पर हुई इस कार्रवाई से मथुरा डिपो के कर्मचारियों में खलबली मच गई है। बता दें कि मथुरा डिपो से आगरा, अलीगढ़ एवं हाथरस के बीच चलने वाली बसों में संविदा चालक-परिचालक द्वारा कुछ माफिया के साथ मिलकर यात्रियंों को फर्जी टिकट बेच कर रोडवेज को राजस्व का चूना लगाया जा रहा था। इस बात की भनक जब अधिकारियों को लगी तो उन्होंने एसटीएफ के सहयोग से मामले का खुलासा किया और 11 लोगों को मथुरा की बिचपुरी पुलिस चैकी के निकट छापामार कार्रवाई कर रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसमें संविदा चालक परिचालक समेत कई अन्य लोग भी थे। उनसे हथियार आदि बरामद किए गए थे। तभी से रोडवेज एवं एसटीएफ द्वारा अपने-अपने स्तर से जांच की जा रही थी। संविदा कर्मियों एवं रोडवेज अधिकारियों को अलग अलग बुलाकर पूछताछ की गई एवं उनके दस्तावेजों की भी जांच की गई थी । यह जांच प्रक्रिया अभी भी जारी है। इसी बीच दोषी पाए गए 6 संविदा परिचालकों को क्षेत्रीय प्रबंधक पार्थसारथी के निर्देश पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अक्षय कुमार द्वारा बर्खास्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में अभी कई अन्य संविदा चालक परिचालकों  पर बर्खास्तगी की गाज गिरने वाली है।

Read More

    वृन्दावन(जहीर आलम)। गाजीपुर से 8 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुई सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा का मंगलवार को मथुरा पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। युवा सपा नेता अखिलेश यादव एवं एमएलसी रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में आई साइकल यात्रा का मथुरा पहुंचने पर वृंदावन नगर अध्यक्ष नारायण दास यादव अशोक कुमार एव महा नगर  टीम के द्वारा माल्यार्पण कर एव पटुका उड़ाकर भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोवर्धन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में युवा सपा नेता अखिलेश यादव एवं एमएलसी रामवृक्ष यादव ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में महंगाई और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। आम आदमी परेशान है, बेरोजगार है, लेकिन इनकी कोई सुनने वाला नहीं है। गाजीपुर से साइकिल यात्रा लेकर चले अखिलेश यादव ने बताया कि 8 सूत्रीय मांगों को लेकर गाजीपुर से 27 अगस्त को सामाजिक न्याय यात्रा की शुरुआत की गई थी जो 23 सितंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर संपन्न होगी।   सपाईयों ने बड़ी संख्या मे साइकिल यात्रा में मथुरा आए कार्यकर्ताओं का जोशीला स्वागत किया गया।  स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष नारायणदास यादव, महानगर महासचिव अरुण दीक्षित, सचिव भगवती चतुर्वेदी, एमएलसी प्रतिनिधि रवि यादव, जितेंद्र सैंगर, जागेश्वर यादव भारत भूषण, नगर सचिव नगर मीडिया प्रभारी अशोक कुमार मौजूद रहे.

Read More

    वृन्दावन(जहीर आलम)। तीर्थ नगरी वृन्दावन सोमवार की रात नृत्य संगीत एवं गायन के अनोखे संगम में सराबोर हो उठी। स्वामी हरिदास समिति के बैनरतले रमणरेती मार्ग स्थित  कॉलेज प्रांगण में स्वामी हरिदास संगीत और नृत्य महोत्सव का आगाज देर रात हो गया। महोत्सव का शुभारम्भ द्वारका शारदा एवं ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती उत्तराखंड के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ समिति सचिव गोपी गोस्वामी द्वारा स्वामी हरिदास जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। महोत्सव की प्रथम प्रस्तुति स्वामी हरिदास एकेडमी के कलाकारों ने दी। बाल कलाकारों की मनभावन कत्थक नृत्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्द कर दिया। समूचा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती महाराज ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राधा और कृष्ण में कोई अंतर नहीं है, दोनों एक ही रूप हैं। इनके दर्शनमात्र से भक्त कृतार्थ हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज में भगवान श्री कृष्ण आज भी वास करते हैं, जिसका एहसास भक्तों को भी होता है। विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कहां की राधा रानी के आशीर्वाद से वह महिला सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। मंच से अपने उद्बोदन मे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वामी हरिदास महाराज ने ठाकुर बांके बिहारी महाराज को प्रकट करके जीव मात्र का कल्याण किया है।  तत्पश्चात एक बार फिर सितार वादक पूर्णायन चटर्जी ने सितार से ऐसी तान छेड़ी कि श्रोताओं के मन को झंकृत कर दिया। शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान ने स्वामी हरिदास को समर्पित गायन एवं तबला वादक अकरम खान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में प्रस्तुति देकर उपस्थितजनों की तालियां बटोरीं। कला साधकों ने ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में अपनी संगीत साधना से ऐसा जादू बिखेरा कि श्रोतागण भावविभोर हो गए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक कारिंदा सिंह, पूरन प्रकाश, आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज जी, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, विनीत शर्मा, देवेंद्र शर्मा , श्रीनाथ गोस्वामी, अनूप शर्मा, आदि उपस्थित थे। आभार व्यक्त सचिव गोपी गोस्वामी ने किया।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More