BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आश्रम में खड़े दो ई-रिक्शा से 6 बैटरी चोरी

चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद वृन्दावन(जहीर आलम)। कोतवाली इलाके के परिक्रमा मार्ग स्थित मीराबाई आश्रम में बीती रात चोरो ने ई -रिक्शा से कई बैटरी पार कर डाली। चोरी की वारदात आश्रम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी।  घटना को लेकर पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार जसौली गांव के वीरपाल और अमर सिंह वृन्दावन में आकर ई-रिक्शा चलाते हैं। और शाम को अपने ई रिक्शा परिक्रमा मार्ग स्थित मीराबाई आश्रम में पार्क कर अपने गांव वापस चले जातें है। बुधवार की रात को चोर मौका देख आश्रम में खड़े दो ई-रिक्शा से 6 बैटरी चोरी कर ले गये। सुबह वीरपाल और अमर सिंह आश्रम पहुंचे। ई रिक्शा में लगी बैटरी गायब देख दोनो दंग रह गये। इधर चोरी की घटना आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सीसीटीवी फुटेज में  चोर रात के अंधेरे में चोरी करते दिखाई दे रहे हैं।
घटना को लेकर मथुरा गेट चौकी पहुंचे पीड़ितों ने सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए चोरो को पकड़ने की गुहार लगाई। घटना को लेकर वीरपाल और अमर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। वही पुलिस अब सीसीटीवी खंगाल कर चोरो की तलाश में जुट गयी है ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More