BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

लूट की वारदात से पहले चार दबोचे

मथुरा। थाना राया पुलिस ने चार आरोपियों को लूट के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो देशी तमंचा 315 बोर, पांच जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक मोटरसाइकिल अपाचे, चार मोबाइल व 1980 रुपये बरामद किए हैं।


प्रभारी निरीक्षक थाना राया प्रवीण कुमार मिश्र के मुताबिक तस्लीम उर्फ राहुल पुत्र सलीम अहमद निवासी मौहल्ला चौधरी खेल थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर, शमशाद उर्फ चांद पुत्र मेहदी हसन निवासी शाहजमाल नई ईदगाह थाना रोडावर जनपद अलीगढ, अनीश पुत्र शहीद खां निवासी गोस्त वाली गली गौंडा रोड थाना रोडावर जिला अलीगढ तथा समय सिंह पुत्र रामलाल निवासी रुनी का पुरा कुडगांव थाना कुडगांव जिला करौली राजस्थान को बुधवार को करीब 10 बजे सूरज पुल नहर की पटरी मन्दिर के पास के पास लूट के प्रयास में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि तस्लीम उर्फ राहुल व समय सिंह द्वारा दीपक सिंह को वृन्दावन में प्लाट दिलाने के बहाने राया कट एक्सप्रवे बुलाया गया तथा पेशगी देने के लिए एक लाख रूपये साथ लेकर आने को कहा। योजनाबद्ध तरीके से आरोपी तस्लीम उर्फ राहुल व समय सिंह ने अपने साथी शमशाद उर्फ चांद व अनीश के साथ मिलकर राया कट नहर की पटरी के पास दीपक सिंह से प्लाट खरीदने की पेशगी को लाए गए  95 हजार रूपये छीनने का प्रयास किया।

राहगीर द्वारा पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके से तस्लीम उर्फ राहुल को एक तंमचा 315 बोर और कारतूस, शमशाद उर्फ चांद को एक अदद तंमचा 315 बोर और कारतूस, अनीश व समय सिंह को गिरफ्तार 95 हजार रूपये सुरक्षित करते हुये पीडित दीपक सिंह के सुपुर्द कर दिए।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More