BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : मुस्तैद पुलिस सक्रिय बदमाश, धडाधड वारदात, फटाफट खुलासे

मथुरा। लॉकडाउन में पुलिस की सतर्कता को अपराधियों ने एक बार फिर चुनौती दे डाली। यमुना एक्सप्रेस वे पर दिनदहाड़े बदमाश व्यापारी से लाखों रुपए की नगदी लूट ले गये। मई के महीने में 18 दिन में दिनदहाडे यह तीसरी वारदात है जिसे बदमाशों ने अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। इससे पहले 12 मई को ग्रामीण आर्यवृत बैंक औरंगाबाद में 21 लाख की डकती की। 26 मई को कोसीकला में एक बैंक मित्र से दिनदहाडे 3.6 लाख की लूट हुई और 29 मई को यमुना एक्सप्रेस वे पर व्यापारी से 4.5 लाख की लूट की घटना ने हडकंप मचा दिया है।
  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। व्यापारी से भी पूछताछ की जा रही है।
बताया गया है कि योगेश गुप्ता पुत्र रघुवर दयाल गुप्ता निवासी बृज नगर बाजना, एक कंपनी के थोक व्यापारी हैं। योगेश सुबह नौहझील से वसूली कर बाजना के लिए अपनी बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते मे यमुना एक्सप्रेस वे कट के समीप पेशन प्रो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर उनका थैला छीन लिया। बदमाश लूट के बाद नौहझील की तरफ भाग गए। 
पीड़ित ने बताया कि हथियारबंद बदमाश करीब साढ़े चार लाख रुपए की नगदी लूट कर भाग गए हैं। दिनदहाड़े लूट की घटना की खबर पुलिस को मिली तो मौके पर क्षेत्राधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस फिलहाल पीड़ित से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

18 दिन में पुलिस को मिली तीसरी चुनौती
-12 मई को आर्यवृत बैंक 21 लाख की डकैती, पुलिस ने 42 घंटे में किया खुलासा
-26 मई को बैंक मित्र से 3.6 लाख की लूट, 32 घंटे में पुलिस ने कर दिया वर्कआउट
-29 मई यमुना एक्सप्रेस वे पर 4.5 लाख की व्यापारी से लूट

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More