BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

MATHURA POLICE : गैंग के चार शातिर दबोचे, जासूस बच्चा भी पकडा

मथुरा। गुल्लक गैंग का मथुरा पुलिस ने राजफास कर दिया है। गैंग की स्ट्रेटजी को समझने के बाद  पुलिस भी हैरान रह गई। चार शातिरों के साथ पुलिस ने एक बच्चे को भी पकडा है। जो वारदात की पूरी घटना का सूत्रधार था।


थाना रिफाइनरी पुलिस व स्वाट टीम ने 24 अगस्त को दुकानदार से दिन दहाडे हुई गुल्लक लूट की घटना का सफल अनावरण कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से लूटे गये  56,445 रूपये, गुल्लक, बैंक की पासबुक, आधार कार्ड व घटना में प्रयोग की गई कार बरामद की है।


24 अगस्त को भूदेव प्रसाद दीक्षित पुत्र जगन्नाथ प्रसाद 1की दुकान से लुटेरे बरारी चैराहा से खाद बीज की दुकान से रुपये भरी गुल्लक लूट ले गये थे। इस सम्बन्ध में थाना रिफाइनरी पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक सुरेशचन्द्र थाना रिफाइनरी टीम के साथ गुरूवार को थाना क्षेत्र रिफाइनरी के टाउनशिप पुल के नीचे आगरा से आने वाली साइड  सर्विस रोड पर एक बाल आरोपी के सहित पांच लोगों को लूटे गये 12,320 रूपये व आधार कार्ड व बैक पास बुक के साथ गिरफ्तार किया।


प्रभारी निरीक्षक थाना रिफाइनरी सुरेशचन्द्र के मुताबिक गैंग के सदस्य


पकडे गये छोटे बच्चे को भेजकर दुकानो पर पैसे व गुल्लक आदि को दिखवा लेते थे। पूर्ण जानकारी होने पर दुकान पर जाकर देखी गयी गुल्लक को एक आदमी को कार में छोडकर बाकी सभी लोग मौके पर जाकर उससे बातचीत करते हुए दुकान में घुसकर दुकानदार को तमंचा दिखाकर उसकी धनराशि को लूट कर अपनी कार से भाग जाते थे। इसी तरह से 24 अगस्त की घटना को भी अंजाम दिया था।


गैंग में सामिल 15 वर्षीय बालक मेडीकल स्टोर से दवा लेने के बहाने खडा होकर खाद बीज की दुकान पर दुकानदार को अकेला होने का इन्तजार करता रहा। जैसे ही दुकानदार अकेला हुआ बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया। लूटी गयी रकम 56,645 रुपये व वादी की बैक की पास बुक व आधार कार्ड तथा घटना में उपयोग में लाई गयी कार नम्बर यूपी 14 एन 1897 बैगन आर रंग लाल बरामद की हैं।

गैंग लगातार कर रहा था इस तरह की घटनाएं


मथुरा जनपद में ही कई जगहो जैसे छाता, वृन्दावन, कोतवाली आदि में इसी तरह की लूट व चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अनका साथी सलमान पुत्र शेरा निवासी ग्राम सहारा थाना अच्छनेरा आगरा हाल पता राधेश्याम कालोनी थाना गोविन्दनगर मथुरा  घटना करने बाद दिल्ली चला गया है।


इन्हें किया है पुलिस ने गिरफ्तार
-इरफान पुत्र  फारुक निवासी मनोहर पुरा भरतपुर गेट थाना कोतवाली मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष
-आमिर पुत्र शेरा निवासी ग्राम सहारा थाना अच्छनेरा आगरा हाल पता राधेश्याम कालोनी थाना गोविन्दनगर मथुरा
-गुलफाम पुत्र सलीम निवासी ग्राम मउपुर पाली मुकीमपुर जनपद अलीगढ हाल पता राधेश्याम कालोनी थाना गोविन्दनगर मथुरा
-फतेह मौह्हमद पुत्र रफीक मौहम्मद निवासी ग्राम जरारा थाना सुरीर मथुरा हाल पता सुखदेव नगर  थाना कोतवाली मथुरा
-एक बाल अपचारी

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More