देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर अपराधी सुरक्षा इंतजामों को धता बताते रहे हैं। सोमवार मंगलवार की मध्यरात्रि को हुई घटना पहली वारदात नहीं है। दुस्साहसिक वारदातों को अपराधी यमुना एक्सप्रेस वे पर अंजाम देते रहे हैं। बाबरिया, एक्सल गैंग इससे पहले प्रमुखता से सामने आया था।
सात फरवरी 2020 को मैक्स पिकअप चालक से लूट हुई थी। 29 मई 2020 में एक व्यापारी से ढाई लाख रुपये लूट लिए गए थे। अगस्त 2020 में चलती बस में महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। 16 अप्रैल 2018 को चलती कार में महिला से बलात्कार की घटना हुई थी। 20 जनवरी 2020 को यमुना एक्सप्रेस वे पर गैंग रेप के बाद युवती का मार्डर कर दिया गया था। वारदात को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास किया था। 2020 के जनवरी के महीने में सुरक्षित कहे जाने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी अपराधिक वारदात हुई थी। रात के समय खुद तत्कालीन जिलाधिकारी मथुरा लुटने से बच बच गये थे। तीन घंटे के दौरान रोड होल्डअप कर बदमाशों ने लूट की तीन वारदातों को अंजम दे डाल था। थाना नौहझील क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने पहले एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 62 के समीप आगरा के स्पोटर्स सामान विक्रेता से लूट थी। इसके बाद बदमाशों ने कानपुर के कपड़ा व्यापारी को शिकार बनाया। इसके बाद एक्सप्रेस वे के फ्लाईओवर के नीचे लगने वाली दुकानों को पुलिस ने बंद करा दिया था। एक्सप्रेस वे के सर्विर रोड पर खुले ढाबे तक बंद करा दिये थे। कुछ दिन की सख्ती के बाद फिर से सब ढर्रे पर लौट आया।
सुरक्षा को लेकर यह चल रही है कवायद
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत अब एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा का दायरा बढ़ाया जाएगा। मथुरा जिले के फरह, रिफाइनरी और छाता क्षेत्र में यातायात थाने बनाए जाएंगे। इन थानों के लिए पुलिस ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। यमुना एक्सप्रेसवे मथुरा जिले की सीमा में करीब 67 किलोमीटर तक है। नोएडा की तरफ से थाना नौहझील की सीमा शुरू होकर थाना बलदेव की सीमा आगरा के खंदौली तक है। एक्सप्रेसवे की सीमा में सात थाने पड़ते हैं। इसके बावजूद आए दिन दुर्घटनाओं में लोगों की जान चली जाती है तो कई गिरोह वारदात करने से भी नहीं डरते। इस समय थाना नौहझील, कोतवाली सुरीर, थाना मांट, थाना जमुनापार, कोतवाली राया, थाना महावन, थाना बलदेव थाने पडते हैं।













Related Items
हिमाचल: पांवटा साहिब में यमुना नदी में डूबे व्यक्ति का 4 दिन बाद हरियाणा से शव बरामद
यमुना मैय्या की कराह
कौन सुने यमुना की करुण पुकार?