BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

छात्रवृत्ति न मिलने से गुस्साये छात्र, किया प्रदर्शन

 छात्रों ने रास्ता जाम कर कालेज प्रशासन के विरुद्ध की नारेबाजी
 
वृन्दावन(जहीर आलम)। पीएमबी पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने शनिवार को स्कॉलर शिप की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। गुस्साये छात्रों ने  मथुरा वृन्दावन मार्ग पर रास्ता जाम कर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया। वही कालेज के प्रिंसिपल ने समोवार तक छात्रों की समस्या के निदान का आश्वाशन दिया है। मथुरा वृन्दावन मार्ग स्थित पीएमबी पॉलिटेक्निक के छात्रों ने छात्रवृत्ति में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कुछ छात्रों ने कम स्कॉलर शिप मिलने की शिकयत की है वही अधिकांश को स्कॉलरशिप मिली ही नही है। गुस्साये छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर मथुरा वृन्दावन मार्ग को जाम कर दिया। जिससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनो की लंबी लंबी कतारें लग गयी। जिससे लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रास्ता जाम कर  छात्रों ने काफी देर तक कालेज प्रशासन के विरुद्ध नारे बाजी कर हंगामा काटा। जाम की सूचना पर काफी देर से पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयाश किया। इससे पूर्व  मौके पर पहुंचे सीओ सदर राकेश सिंह की आक्रोशित छात्रों से तीखी नोकझोक भी हुई। आखिर कार पुलिस ने छात्रों को समझा कर जाम खुलवाया। उसके बाद भी आक्रोशित छात्रों में घण्टो तक  जमकर हंगामा किया। 
छात्र काफी लम्वे समय से छात्रवृत्ति की मांग कर रहे है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि ऑनलाइन छात्रवृति के फॉर्म फील नही हो पा रहे हैं। छात्रों के अनुसार कालेज प्रशासन ने डाटा ऊपर नही चढ़ाया है जिस कारण वैबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म फील नही हो  पा रहा है। छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल उन्हें काफी समय से आश्वाशन के नाम पर बेवकूफ बना रहे है। इतना ही नही कालेज में पानी व शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं न होने से भी छात्र खासे नाराज थे। छात्रों ने बताया कि इस कॉलेज में लगभग 2500 छात्र-छात्राएं है जो दूर दराज से यहाँ पढ़ने आते है। लेकिन व्यबस्थाए शून्य हैं । पर्याप्त शिक्षक भी नही है। छात्रो ने बताया कि यहाँ  ना तो  पीने का पानी है ,और ना ही शौचालय की व्यवस्था है । नल तो हैं लेकिन उनमें पानी कभी कभार ही आता है। कालेज में शौचालय के नाम पर खंडर बना है जिस कारण छात्र छात्राओं को खुले में टॉयलेट जाना पड़ता है। भले ही मोदी सरकार घर घर मे शौचालय बनाने का अभियान छेड़े हुए है। लोगो को खुले में सोच न जाने को जागरूक किया जा रहा है।  लेकिन इतने बड़े कालेज में छात्र छात्राए खुले में टॉयलेट जाने में मजबूर। बात यही नही रुकती कालेज की कई लैब की जो वर्षो से जीर्ण शीर्ण अवस्था मे हैं। लैव को देख कर तो आप डर जाएंंगे। यह कई सालों से बंद पड़ी है।
वही क्लास रूम की स्थिति भी जर्जर हालत में है। इस संबंध में कालेज के प्रिंसिपल ए के पांडे  ने छात्रों को सोमवार तक डाटा फीड कर समस्या के निदान का आश्वाशन दिया है। उन्होंने कहा कि तकनीकी पेरशानी की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने एक दल लखनऊ भेजकर छात्रों की समस्या के निपटारे की बात कही। वही पानी व शौचालय की अव्यवस्था की बात स्वीकारी। और समस्या के जल्द निदान करने की बात कही। वही छात्रों ने समस्या का निदान न होने पर पुनः उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More