BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गोवर्धन पैलेस में सपाइयों ने किया जोशीला स्वागत

8 सूत्रीय मांगों को लेकर गाजीपुर से निकली सामाजिक न्याय साइकल यात्रा 23 को दिल्ली में होगी सम्पन्न
 
 
वृन्दावन(जहीर आलम)। गाजीपुर से 8 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुई सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा का मंगलवार को मथुरा पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया।
युवा सपा नेता अखिलेश यादव एवं एमएलसी रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में आई साइकल यात्रा का मथुरा पहुंचने पर वृंदावन नगर अध्यक्ष नारायण दास यादव अशोक कुमार एव महा नगर  टीम के द्वारा माल्यार्पण कर एव पटुका उड़ाकर भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोवर्धन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में युवा सपा नेता अखिलेश यादव एवं एमएलसी रामवृक्ष यादव ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में महंगाई और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। आम आदमी परेशान है, बेरोजगार है, लेकिन इनकी कोई सुनने वाला नहीं है। गाजीपुर से साइकिल यात्रा लेकर चले अखिलेश यादव ने बताया कि 8 सूत्रीय मांगों को लेकर गाजीपुर से 27 अगस्त को सामाजिक न्याय यात्रा की शुरुआत की गई थी जो 23 सितंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर संपन्न होगी। 
 सपाईयों ने बड़ी संख्या मे साइकिल यात्रा में मथुरा आए कार्यकर्ताओं का जोशीला स्वागत किया गया। 
स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष नारायणदास यादव, महानगर महासचिव अरुण दीक्षित, सचिव भगवती चतुर्वेदी, एमएलसी प्रतिनिधि रवि यादव, जितेंद्र सैंगर, जागेश्वर यादव भारत भूषण, नगर सचिव नगर मीडिया प्रभारी अशोक कुमार मौजूद रहे.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More