देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगो ने ताजिये ,अलम, और बुर्राक के साथ जुलूस निकाला। जुलूस नगर भ्रमण करते हुए कैलास नगर स्थित कर्बला कब्रिश्तान में पहुंचा । जहाँ ताजियों को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किया। हजरत इमाम हुसैन की सहादत की याद में मनाये जाने वाले मुहर्रम पर जुलूस निकाला गया। ढोल नगाड़ों की मातमी धुन के मध्य मुस्लिम समाज के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाये। शुक्रवार की दोपहर ताजिया, अलम व दुलदुल अपने अपने मुकामों से उठकर अम्बेडकर पार्क पर एकत्रित हुये जहां से ताजियों का जुलूस बस स्टेण्ड, अनाज मण्डी, मथुरा गेट पुलिस चौकी होते हुये सीएफसी चौराहा पहुंचे। जहां घण्टों तक युवाओं ने पटेबाजी की अतभूद कला का प्रदर्शन किया। इस बीच सम्पूर्ण वातावरण नारा ए तकबीर अल्ल्लाह हु अकबर के नारों से गुंजता रहा। इधर ताजियों को देखने को बड़ी संख्या में महिला एवं बच्चों का हुजूम उमड़ पड़ा। वही प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए। जुलूस के दौरान पुलिस कर्मी मुस्तैद नजर आये। तत्पश्चात जुलूस सीएफसी से मिर्जापुर धर्मशाला, अटल्ला चुंगी होते हुए कैलाश नगर स्थित कर्बला कब्रिस्तान पहुंचे। जहां ताजियों को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक किया। अवसर पर अनवर शाह, मुख्तयार अहमद, मुस्तफा आलम, उस्मान कुरेशी, आजाद कुरेशी, मुहम्मद्दीन कुरैशी, असगर अब्बासी, डॉ. उस्मानी, सरफराज ,महबूब, आलेनबी, चाँद, तौहीद, भुल्लू कुरेशी, जावेद आलम, महमूद अहमद, फहीम कुरैशी, आसीन शाह, वसीम अहमद, जावेद अब्बासी, इकबाल, चांद, संपत, आलेनबी आदि मौजूद रहे.













Related Items
कोरोना काल में पत्रकारों ने एक चुनौतीपूर्ण माहौल में बेहतरीन भूमिका निभाई हैः अशोक नवरत्न
कोरोना का कहर : लगातार चौथे सत्र में निराशाजनक माहौल, 2 फीसदी टूटे सेंसेक्स और निफ्टी
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने किया उद्योग और निवेशकों के लिए पंजाब में सुरक्षित और स्थिर माहौल का वादा