BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कोरोना का कहर : लगातार चौथे सत्र में निराशाजनक माहौल, 2 फीसदी टूटे सेंसेक्स और निफ्टी

मुंबई। कोरोनावायरस के कहर से शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार चौथे सत्र में निराशाजनक माहौल बना रहा और बिकवाली के भारी दबाव के बीच सेंसेक्स पिछले सत्र से 581 अंकों की गिरावट के साथ 28288 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 205 अंक नीचे आकर 8264 पर बंद हुआ। इस कारोबारी सप्ताह के दौरान लगातार चौथे सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

कोरोना के कहर से दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियां चरमरा गई है, जिसके कारण शेयर बाजारों में निराशा का माहौल बना हुआ है। लगातार चार सत्रों के दौरान सेंसेक्स 5800 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी में 690 अंकों से ज्यादा की गिरावट रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 581.28 अंकों यानी 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 28288.23 पर बंद हुआ।

सत्र के आरंभ में सेंसेक्स पिछले सत्र से कमजोरी के साथ 27773.36 पर खुला और दिनभर कारोबार के दौरान 26714.46 तक लुढक़ा जबकि इसका ऊपरी स्तर 29370.53 रहा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सात में तेजी रही जबकि 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों में आईटीसी (7.50 फीसदी), भारती एयरटेल (4.39 फीसदी), कोटक बैंक (2.96 फीसदी), पावरग्रिड (2.40 फीसदी) और इन्फोसिस (1.93 फीसदी) शामिल रहे। सेंसेक्स के सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस (10.24 फीसदी), मारुति (9.85 फीसदी), एक्सिस बैंक (9.50 फीसदी), एमएंडएम (9.28 फीसदी) और टेक महिंद्रा (8.43 फीसदी) शामिल रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र के मुकाबले 205.35 अंकों यानी 2.42 फीसदी की गिरावट के साथ 8263.45 पर बंद हुआ जबकि सत्र के आरंभ में सेंसेक्स 8063.30 पर खुला और 8575.45 तक चढ़ा।

दिनभर के कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 7832.55 रहा। बीएसई मिड-कैप सूचकांक पिछले सत्र से 410.80 अंक यानी 3.70 फीसदी नीचे 10694.34 पर बंद हुआ जबकि स्मॉल-कैप सूचकांक पिछले सत्र से 461.09 अंकों यानी 4.53 फीसदी की गिरावट के साथ 9721.90 पर रहा। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों के सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई, जिनमें से सबसे ज्यादा गिरावट वाले पांच सेक्टरों में धातु (7.17 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (6.18 फीसदी), ऑटो (5.93 फीसदी), ऊर्जा (5.63 फीसदी) और औद्योगिक (5.51 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई पर कुल 2880 शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 629 शेयरों में तेजी रही जबकि 2076 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सत्र के आखिर में 175 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। कोरोनावायरस के संक्रमण से भारत में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढक़र 184 हो गई है।


 साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More