BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

  मथुरा। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले ट्रक ड्राइवर पिता के होन हार बेटे को मंजिल तक पहुंचाने के लिए अब ग्रामीणों ने कमर कस ली है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र्ा का नाम रोषन करने की दहलीज पर पहुंच चुके 20 वर्षीय मंगल की मदद को पूरा क्षेत्र्ा आगे आया है।    बल्देव क्षेत्र के गांवगढी तल्फी का युवक मंगल श्रीवास्त अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देष का नाम रोषन करने जा रहा है। इसी के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग के कान्हा की नगरी का अटूटा रिष्ता जुड जाएगा। ग्रेट खली की सीडब्ल्यूई रेसलिंग कंपनी के हिसार कैंप में तैयारी कर रहे मंगल श्रीवास्त का क्षेत्रीय लोगों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत किया। स्वागत समारोह में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने कहाकि मंगल हमारे क्षेत्र्ा की षान है। गरीब और किसान परिवार से होने के कारण मंगल खराब आर्थिक स्थिति से जूझ रहा है।  हरियाणा के हिसार में डब्ल्यूडब्ल्यूई के उस्ताद महाबली खली की सागिर्दी में लगातार उंचाईयां छू रहे मंगल श्रीवास्तव को आगामी छह महीने के अंदर डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर दिखने का मौका मिलेगा। मंगल ने बताया कि अभी तक इस रिंग में देष के चुनिंदा लोग ही उतर सके हैं। मंगल ने कहाकि अगले छह महीने में उन्हें पहला ब्रेक मिलेगा। साथ ही आस्ट्रेलिया में उनकी फाइट फाइनल हो गई है। बल्देव में आयोजित सम्मान समारोह में राजकुमार ने कहाकि हमारे क्षेत्र्ा की प्रतिभा के रूप में उभरे हैं, किसान और गरीब परिवार से हैं, इन्हें मदद करने की जरूरत है। अपने प्रयासों से हमेषां प्रोत्साहन करते रहेंगे। आर्थिकम मदद भी देंगे। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज प्रकाष, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सत्यपाल चैधरी, भाकियू नेता लेखराज सिंह, अजीत झौंकर, डा ष्यामवीर, बल्देव चेयरमैन कमल कुमार पाण्डेय, भिक्की सिंह प्रधान, अंषुल अग्रवाल, मनीष बंसल आदि मौजूद थे।   फोटो-26यूपीएच मथुरा02 --------------

Read More

मथुरा। क्रिमिनल इंटेलीजैंस विंग, सर्विलांस टीम तथा थाना राया पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नकली शराब की फैक्ट्री पर छापा मार कर बडी मात्रा में नकली शराब का जखीरा बरामद किया। एसएसपी की निगरानी में शराब माफिया के खिलापफ इन दिनों जनपद में बडे पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। क्रिमिनल इंटेलीेजेंस विंग, सर्विलांस टीम तथा थाना राया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे उस समय बडी सफलता मिली जब उक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मथुरा राया रोड पर स्थित तोमर गैस्ट हाऊस के पीछे बने हाथे में अवैध रुप से चल रही नकली देशी शराब  बनाने की फैक्ट्री पर करीब पांच बजे छापा मारा तो छापामारी के दौरान भारी मात्रा में नकली शराब बनाने में प्रयोग की जाने वाली सामग्री व तैयार की गयी। 85 पौआ अवैध नकली शराब मार्का विन्डीज ब्रांड व 12 केन ( मात्रा करीब 600 लीटर) स्प्रिट बरामद हुयी तथा मौके पर ही इस फैकट्री में एक गिरोह के रुप मे नकली शराब बनाने का काम कर रहे कुवंरपाल पुत्र तेजवीर सिहं निवासी बहादुरपुर महावन, नरेन्द्र सिंह पुत्र देवी सिहं निवासी गोट भरतपुर राजस्थान, विरेन्द्र सिंह पुत्र बहोरन सिहं निवासी गोट भरतपुर राजस्थान  को गिरफ्तार किया गया।     

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। प्रत्येक मास की तरह इस बार भी प्रियाकान्तजू मंदिर पर पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रांगण में भजन संध्या आयोजित की गयी जिसमें बड़ी संख्या में श्रोता-श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पितृपक्ष की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने राधानाम जाप करते हुये परिवार में मंगल की कामना की। भजन गायकों की मण्डली देर रात्रि तक श्रोताओं के मन को मुग्ध करने वाले भजनों से माहोल को भक्तिमय बनाये रही। गायक तिलक वर्मा ने राधारानी की बधाई से भजन संध्या का प्रारम्भ किया । रश्मि ने कजरारे मोटे मोटे तेरे नयना...माधव शर्मा ने गजब की बांसुरी बजती है तेरे धाम.... संध्या ने हमारे दो ही रिश्तेदार एक राधा रानी दूसरे सावरिया सरकार जैसे भजन गाये । अनु, सूद ,सुनील कौशिक, कंचन जी गायक कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर श्यामसुन्दर शर्मा, एच.पी. अग्रवाल, जगदीश वर्मा, विष्णु शर्मा, दिवाकर पचहरा, अजय दुबे, मीनाक्षी, धमेन्द्र यदुवंशी, गंगाश्याम राजपूत आदि मौजूद थे।  

Read More

मथुरा(सुनील शर्मा)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पषुचिकित्सा विज्ञान विष्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के प्रषासनिक भवन स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में विष्व विद्यालय के समस्त षिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र .छात्राओं ने उत्साह से सहभाग किया। विवि के कुलपति केएमएल पाठक ने पडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर पुष्प अर्पित किये। विवि के कुलसिचव प्रो पीके षुक्ला, संपत्ति अधिकारी प्रो सर्वजीत यादव, अधिष्ठाता पषुचिकित्सा संकाय प्रो एसके गर्ग एवं अन्य कर्मचारी और अधिकारियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। कुलपति ने कहाकि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि विष्वविद्याय पंडित जी की जन्मस्थली पर बना में बना है अपितु विवि का नाम भी उन्हीं के नाम पर रखा गया है। विवि का नाम लेने से ही हम कई बार उन्हें याद कर लेते हैं और ऐसा करने से उनके असीम व्यक्तित्व का प्रभाव हमारे उपर पडता है। उन्होंने कहाकि पंडित जी का सपना था कि सभी देषवासी अंत्योदय के मार्ग पर चलंे। इस सपने को साकार करने का अहम दायित्व षिक्षक समाज का है। विष्वविद्यालय के तीन प्रमुख कार्य हैं, षिक्षा, षोध और प्रसार अगर सभी षिक्षक निस्वार्थभाव से षिक्षण कार्य करें तो यहां से निकलने वाले छात्र-छात्राएं देष की सेवा में अहम साबित होंगे। विवि से जुडे सभी लोगों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बताये मार्ग पर चलने की षपथ ली।     

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। न्यायालय द्वारा लगाये गये  जिला कारागार में सजा काट रहे तीन कैदियों को समाजसेवियों ने जुर्माना भर कर कराया करा लिया। मंगलवार को जुर्माने के एवज में मथुरा जिला कारागार में सजा काट रहे तीन कैदियों को समाजसेवियांे ने जुर्माना भर उन्हें कारागार से मुक्त कराया। इस मौके पर मथुरा कारागार के वरिष्ठ कोषागार अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने बताया कि आरोपी नीतीश पुत्र रमेश, आकाश पुत्र रमेश एवं शिबू पुत्र मुन्नालाल निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और शस्त्र अधिनियम के तहत जुर्माने के एवज में सजा काट रहे थे। तीनों आरोपियों पर कुल 8800 रूपये का जुर्माना बकाया था। जैसे मथुरा के ही समाजसेवियों द्वारा यह रकम जमा कराकर इन तीनों कैदियों को रिहा कराया गया है। कैदियों को रिहा करते वक्त वरिष्ठ कारागार अधीक्षक ने उन्हें भविष्य में कोई भी अपराध न करने की शपथ दिलाई।    

Read More

मथुरा। सामाजिक विघटन के इस दौर में महिला थाना प्रभारी नरेंदी सैनी सुलझी पुलिसिंग का बेहतर उदाहरण साबित हो रही हैं। टूट के कगार पर पहुुंच चुके पारिवारिक रिष्तों को बाचाने के लिए नरेंद्री सैनी की सूझबूझ भरी सोसल पुलिसिंग कारगर साबित हो रही है। मंगलवार को महिला थानाध्यक्ष ने तीन परिवारिक मुकदमों  में सुलह समझौता करा कर परिवारों को बिखरने से बचाया। काम का दबाव और भाग दौड भरी दिंदगी ने सुकून के पल लोगों से छीन ली है। बदलते परिवेष में पति पत्नी के बीच संबंधों में मन तनाव बनना लाजमी है। थानाध्यक्ष नरेंद्री सैनी ने बताया कि छोटी मोटी बातें परिवार तोडने जैसे विवाद में तब्दील हो जाती है। ऐसे में काउंसलिंग के जरिये ऐसे विवादों को निपटाया जा सकता है और परिवारों को टूटने से बचाया जा सकता है। तीनों ही मामलों में सुलहनामा होने के बाद दंपति ने एक दूसरे के गले मेें माला डाल कर साथ रहने की षपथ ली और थानाध्यक्ष की ओर से उन्हें मिठाई खिलाई गयी जिससे उनके जीवन में मिठास घुली रहे।     

Read More

मथुरा। मथुरा से षुरू हुई एकल जीएसटी की लडाई दिल्ली तक जा पहुंची है। दिल्ली में जंतर मंतर दिल्ली पर फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल द्वारा जीएसटी को एकल बिंदु पर करने और रिटेल में फडीआई का विरोध करने के लिए देश के 15 राज्यो से पहुंचे व्यापारी नेताओं ने धरना दिया। इस दौरान सभा का आयोजन भी किया गया। धरना में मथुरा से फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला महामन्त्री सुभाष सैनी और बहुत से व्यापारी नेता शामिल हुए। धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के बैनर तले इस धरने में देश के कई प्रदेशों के व्यापार संगठनों के नेता और व्यापारी शामिल हुए है। इससे सन्देश यह जाता है कि सरकार व्यापारियो को टुकड़ो में बांट रही है। जीएसटी को एकल बिंदु अर्थात निर्माता स्तर पर और मैक्सिमम रिटेल प्राइस मतलब अधिकतम खुदरा मूल्य पर जी एस टी निर्माता से ही ले ली जाये जिससे सरकार को पूरा टैक्स मिले और थोक और रिटेल व्यापारी लिखा पढ़ी के झंझट से मुक्त हो जाएं क्योंकि जी एस टी से व्यापारी की लिखा पढ़ी का अनावश्यक बोझ बढ़ गया है। इसी प्रकार खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश को रोका जाना चाहिए।    

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। मथुरा वृन्दावन मार्ग स्थित आर के मिशन सेवाश्रम में पार्किंग संचालको ने तीमारदार व उसके परिजनो के साथ मारपीट कर डाली।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वही पीड़ित ने घटना को लेकर 6 नामजद सहित 20 ,25 लोगो के विरुद्ध ठहरीर दी है। समीपवर्ती ग्राम सकराया निवासी नीरज शर्मा मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में भर्ती दादी से मिलने आया था। पार्किंग की रसीद कटवाकर बाइक को अस्पताल परिसर में पार्क कर दिया। पीड़ित के अनुसार  कुछ समय बाद वापस लौटने पर पार्किंग पर कार्यरत युवक उससे पैसे मांगने लगे। युवक के रसीद दिखाने के बाद भी राशिद काट रहे युवक पैसे की मांग करते रहे। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रसीद काट रहे दर्जनों युबको ने दबंगई  दिखाते हुए बाइक सवार युवक के साथ लाठी डंडों से मारपीट करदी। वही उसकी पत्नी और बच्चे के साथ भी अभद्रता की गयी। ओर तो और बीच बचाव को आये लोगो पर भी रौब गांठ कर धमकाया गया। मारपीट की घटना से अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गयी।  प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पार्किंग के नाम पर आये दिन तीमारदारों के साथ अभद्रता व  मारपीट आम बात है। घटना को लेकर पीड़ित नीरज शर्मा ने 6 नामजद सहित 20 से 25 लोगो के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पार्किंग संचालको में से एक युवक को हिरासत में लिया।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। श्राद्ध पक्ष के प्रथम दिन केशीघाट पर तर्पण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें विप्रो ने अपने पितरो के अलावा अन्य पितरों व सरहद पर शहीद हुए जवांनो की आत्मा की शांति को तर्पण कर अपने पितरो से जवांनो की सुरक्षा की कामना की। ब्राह्मण महा सभा के बैनर तले  सोमवार को प्राचीन केशीघाट पर विप्रो ने तर्पण किया। एक महीने तक चलने वाले श्राध्द पक्ष के प्रथम दिन विप्रो ने यमुना में खड़े होकर विधिविधान पूर्वक तर्पण किया। वही पितरो को अर्गी के माध्यम से जल अर्पित किया गया।  इधर पुजारी द्वारा वैदिक मामंत्रोचारण के मध्य तर्पण पूजा कराई गई। ब्राह्मण महासभा के महेश भारद्वाज ने कहा कि ब्राहमण महासभा के द्वारा सरहद पर शहीद हुए सैनिकों की आत्मा शांति के लिए तर्पण किया है वही अपने पित्रो से सैनिकों की रक्षा की कामना की गई। योगेश द्विवेदी ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्राह्मण महा सभा के द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ तर्पण किया गया है । बताया कि हम जो तर्पण करते हैं उसमें  देव तर्पण ऋषि तर्पण पितृ तर्पण किए जाते हैं । श्राद्ध पक्ष में यह सारे पितृ धरती पर आते हैं यहां उनके वंशज और उनके पुत्रो के द्वारा जल ग्रहण करते हैं वहीं श्राद्ध पक्ष में पितरों की पसंद की चीजें भी दान करने से मनोकामना पूर्ण होती है इस अवसर पर संरक्षक सुरेश चंद शर्मा, महेश शर्मा, ब्रजमोहन खांडाल, राधेश्याम शास्त्री, महेश शर्मा, डॉ राजेश शर्मा, गोविंद पचौरी, आचार्य राजू , बृजगोपाल , बंटी बर्तन वाले, लक्ष्मी नारायण आदि मौजूद रहे।

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। जायण्ट्स ग्रुप ऑफ वृंदावन द्वारा सप्ताह समापन समारोह का आयोजन होटल रॉयल भारती में आयोजित किया गया। जिसमे विभिन्न  विद्यालयों के विजय प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वही समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियो का भी अभिनंदन किया गया। रविवार की रात जायण्ट्स ग्रुप ऑफ वृंदावन द्वारा  23 से 17 सितंबर तक राष्ट्रीय सप्ताह महान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में सप्ताह भर में किए गए  सेवाभावी कार्यों पर चर्चा की  वहीं कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों की प्रशंसा की गई।  तत्पश्चात कार्यक्रम में प्रयास संस्था के अध्यक्ष अभय वशिष्ठ, कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्षा  डॉक्टर लक्ष्मी गौतम, हित हरिवंश प्रचार मंडल के अध्यक्ष मोहित मराल गोस्वामी, कैलाश नगर वेलफेयर सोसायटी के  पूर्व अध्यक्ष आरके त्रिपाठी , ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष आनंद बल्लभ गोस्वामी, एवं वृन्दावन बाल विकास परिषद  के अध्यक्ष विष्णु शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह सिकरवार  एवं विशिष्ट अतिथि  मुकेश सारस्वत  ने जायण्ट्स ग्रुप के द्वारा सफल सप्ताह पर उन्हें बधाई दी । साथ ही उनके द्वारा किये कार्यो की जमकर प्रसंसा भी की। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल, राकेश गर्ग, कार्यक्रम की संयोजक मंजू लता गौतम , मंजू गर्ग, लक्ष्मी सारस्वत, डॉ सौम्या सरकार, मीना सर्राफ, संयोजक कैलाश अग्रवाल, मनोज सर्राफ आदि मौजूद रहे.

Read More

मथुरा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने जीएसटी और सरकारी सिस्टम में व्यापार भ्रष्टाचार को लेकर 28 सितम्बर को भारत बंद का आहृवान किया है। इससे पहले संगठन की ताकत दिखने के लिए संगठन 27 सितम्बर को बाइक रैली निकालेगा और व्यापारियों को बंद के लिए लामबंद करने का प्रयास करेगा।  अजय चतुर्वेदी ने बताया कि सरकार की नीतियों से व्यापारी त्रस्त है। लालफीताषाही का दौर फिर लौट आया है। अधिकारी जीएसटी के नाम पर व्यापारियों से उगाही कर रहे हैं। ई-व्यापार ने कारोबारियों का कारोबार चैपट कर दिया है। उन्होंने कहाकि कुछ कथित व्यापारी नेता भाजपा की पैरोकारी कर रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि बंद में वह अपना पूरा सहयोग करें। जिससे सरकार को व्यपारियों की पीडा से अवगत कराया जा सके। इस दौरान नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेष गोयल, गिरधारीलाल अग्रवाल, देवेंद्र मित्तल, बिहारी लाल, मुकेष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Read More

मथुरा(अनिल कुमार)। विजय दशमी पर प्रकाण्ड विद्वान दशानन के पुतला दहन पर देशभर में रोक लगाने के लिये लंकेश भक्त मण्डल की ओर से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। सारस्वत समाज की ओर से इस कुरीति को मिटाने के लिये समस्त समाज के लोगों को एक जुट होने का आहवान भी किया है।  लंकेश भक्त मण्डल के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत ने 19 अक्टूबर 2018 को विजय दशमी पर्व पर देश भर में रावण का पुतला दहन पर रोक लगाने की मांगी की है। पत्र में लिखा गया है कि भगवान महादेव के परम भक्त और भगवान श्रीराम के आचार्य पुरोहित दशानन के पुतला दहन कर हिन्दू समाज को कलंकित किया जाता है। भगवान राम ने स्वयं सेतु बन्धु रामेश्वरम् की स्थापना प्रकाण्ड विद्वान रावण से करायी थी, तो ऐसे प्रकाण्ड व्यक्ति का प्रतिवर्ष अनादर क्यों किया जा रहा है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मांग की गयी है कि रावण के पुतला दहन न तो आप स्वयं करें और न ही देश में और लोगों को करने दें। पुतला दहन से प्रदूषण होता है, अनेक लोगों की जानें जा चुकी है और समाज में एक बुरा संदेश जाता है। पत्र में लिखा है कि प्रकाण्ड विद्वान रावण सारस्वत थे और हम उनके वंशज हैं। देश भर में करोड़ों सारस्वतों को कष्ट पहुॅचता है, जब एक प्रकाण्ड व्यक्ति का प्रतिवर्ष पुतला दहन कर अपमान किया जाता है। हिन्दू संस्कृति में एक व्यक्ति का मृत्यु उपरान्त एक बार ही होता है और यह बार-बार फिर रावण का पुतला दहन क्यों होता है। रावण में बुराईयां नहीं थी, अच्छाईयां थी। उनकी अच्छाईयों को प्रचारित-प्रसारित किया जाये और शिक्षण संस्थान में चलने वाली पाठ्य पुस्तकों में उनको स्थान दिया जाये। विजय दशमी पर्व राम एवं रावण के मध्य युद्घ का मंचन हो और पुतला दहन न हो। पत्र में मांग की गयी है कि देश को नई दिशा देने के लिये और इस बुराई को दूर करने के लिये पुतला दहन पर रोक लगायी जाये। राम-रावण के युद्घ वाले पवित्र स्थल को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाये और वायु प्रदूषण व ध्वनि प्रदूषण के अलावा उस स्थल को गन्द्गी मुक्त किया जाये।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More