महिला आश्रय सदन में सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति ने मोहा मन वृन्दावन(जहीर आलम)। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष में सोमवार को चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन में सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्ध माताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने परिवार से दूर तीर्थ नगरी में रहकर प्रभु की आराधना कर रही वृद्ध माताओं को खुशी के कुछ पल देने के उद्देश्य से महिला आश्रय सदन में सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने आगंतुको को मंत्र मुग्द कर दिया। माताएं प्रभु भक्ति से दूर न हो इसके लिए भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र की पत्नी श्रीमती राजलक्ष्मी मिश्र, एव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जहेन्द्र पाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने क्रमवार निराश्रित वृद्ध माता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं आश्रय सदन में रहकर धूपबत्ती अगरबत्ती आदि कार्यों को करने वाली माताओं के बैंक खाते में मानदेय जमा कराया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मजिस्ट्रेट जहेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि वृद्धजन दिवस पर आज माताओ के बीच आकर पता चला कि जहाँ वृद्ध माताए है वही स्वर्ग है। मैं भाग्यशाली हु जो मुझे माताओ को सम्मानित करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि माताओं को स्वावलम्भी बनाने के लिए फूलों से अगरबत्ती धूप बत्ती का परीक्षण दिया गया था। जिसमे अब माताएं निपुण होकर आत्मनिर्भर हो रही हैं। इस अवसर पर सदन प्रभारी संतोष मिश्रा, अधीक्षिका गीता दीक्षित, किरण दुबे, प्रियंका सिंह, रंजना गुप्ता, अनिल सिंह, अमित मिश्रा, तनुज दीक्षित, आदि मौजूद रहे.
Read MoreBREAKING NEWS












