BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ पर मनाया ‘‘शौर्य दिवस’’

अमर नाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जोश के साथ हुआ कार्यक्रममथुरा। जनपद में बालिकाओं की शिक्षा के लिये अग्रिणी अमर नाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सर्जिकल स्टांइक की वर्षगांठ ‘‘शौर्य दिवस’’ के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ मनाया गया । सर्जिकल स्टांइक की वर्ष गांठ ‘‘शौर्य दिवस’’ कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमॉं व श्रीअरिवन्द के छाया चित्रों पर पुष्पांजली अर्पित कर किया गया।

प्राचार्य डा अनिल कुमार वाजपेयी ने छात्राओं को सर्जिकल स्टांइक क्यों जरूरी था तथा हमारे देश के लिए इसके क्या मायने थे, उसके बारे में बताया साथ में यह भी बताया कि आज भारतीय सेना जिस प्रकार निरन्तर अपने शौर्य व बलिदान से आतंकवादियों को नष्ट कर रही है, उससे पूरे विश्व में भारत देश का नाम ऊॅंचा हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान छात्रा नेहा ने जोशपूर्ण गीत गाकर समस्त श्रोताओं में देशभक्ति का उत्साह भर दिया। इसी क्रम में बीएड की छात्राओं द्वारा सर्जिकल स्टांइक पर एक नाटक का मंचन किया गया, जिसे देख समस्त दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। कॉलेज की छात्रा तनु गौड़ ने ‘‘एक सैनिक का पत्र’’ कविता के माध्यम से वातावरण को देशभक्ति से परिपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम में छात्राओं को हमारे देश्े की सैना द्वारा जिस प्रकार पाकिस्तान की सीमा में घुस कर आतंकवादियों को मार गिराया था, उस पर आधारित एक फिल्म ‘‘ प्रहार -उसपार’’ को दिखाया गया। जिसकी सभी छात्राओं एंव शिक्षकगणों ने प्रशंसा की। इसी क्रम में आगे महाविद्यालय की निदेशिका डा मीता जी ने भारतीय सेना के पराक्रम, शौर्य एंव उनके द्वारा इतिहास में किये अनेकों युद्ध, आपदाओं पर कैसे विजय प्राप्त की पर छात्राओं को

बताया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की डा अनिता पुजारा, डा आरती पाठक, श्रीमती चंचल, डा रचना दीक्षित आदि शिक्षिकायें उपस्थित रहीं।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More