BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा(सतपाल सिंह)। मथुरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाले एक शातिर को पकड़ा है। जिसके कब्जे से चोरी किये हुए मोबाइल एक लैपटॉप व करीब दो हजार की नगदी भी बरामद हुई है।  जिसके पास से चोरी किए गए अलग-अलग कंपनियों के 7 मोबाइल एक लैपटॉप और दो हजार की नकदी बरामद की है।  ट्रेनों में लूटपाट वह चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए जीआरपी पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जीआरपी पुलिस ने मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो से एक शातिर को पकड़ा है जो ट्रेनों में मोबाइल, पर्स वगैरह और लोगों के पैसांे पर हाथ साफ किया करता था। उसके पास बैग में लोगों के मोबाइल नंबर ढूंढ कर उस पर कॉल करता था और शिकार हुए लोगो के पास फोन पर बोलता था कि आपका बैग मेरे पास में है और मुझे स्टेशन पर मिला है। जिसकी एवज में शिकार हुए लोगांे से अपने एकाउंट में दो हजार के लगभग डालवालिया करता था। जैसे ही पैसा खाते में आते उसके बाद वह उन लोगांे का फोन नहीं उठता था, इसी तरह से कई लोगों को अपना शिकार बनाकर ट्रेनों में बड़ी ही आसानी से घटनाओं को अन्जाम देता रहता था। इस मामले जीआरपी प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त बड़े ही शातिराना तरीके से लोगो को अपना शिकार बनाया करता था और कभी कभी तो लोगो को सिपाही बनकर भी फोन किया करता था, जिसे पकड़ने में सफलता हाशिल की गई है और इसके पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।  

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। थाना मांट पुलिस ने सवारी के रूप में लोगों को बैठकार इसलाओं के बल पर मारपीट कर लूटपाट करने वाले लिफाफा गैंग के पांच गिरफ्तार किये हैं। इनके पास से पुलिस ने असलाह भी बरादम किये हैं। इसी के साथ पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे पर फौजी के साथ हुई लूट का भी पुलिस ने खुलासा किया है।   एसपी देहात आदित्य षुक्ला ने बताया कि पकडे गये अभियुक्त संदीप चैधरी पुत्र्ा ष्याम सुंदर चैधरी निवासी मानागढी थाना नौहझील, रोहित गुर्जर पुत्र्ा वीरपाल सिंह निवासी खेडा थाना बादलपुर जिला गौतमबुद्ध नगर, निर्देष कुमार पुत्र्ा नानकचंद बघेल निवासी पिंक सिटी काॅलोनी थाना दादरी गौतमबुद्ध नगर, बबलू पुत्र्ा सुदेष गुर्जर निवासी स्कोर्ट काॅलोनी जिला गौतमबुद्ध नगर, निषांत राघव पुत्र्ा महेन्द्र सिंह निवासी एस्काॅर्ट काॅलोनी दादरी थाना गौतमबुद्ध नगर है।  इनके कब्जे से पुलिस ने तीन तमंचे और छह कारतूस 315 बोर, दो चाकू, बिना नम्बर प्लेट की सफेद रंग की एक बुलेरो गाडी, एक मोबाइल, एक ड्राइविंग लाइसेंस, हाथ की एक घडी तथा नकदी बरामद की गई है।  गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना मांट अनूप सरोज, एसएसआई थाना मांट गिरीष कुमार, एसआई षिवषंकर सिंह चैकी प्रभारी टोल प्लाजा आदि षामिल थे।       

Read More

मथुरा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर चल रहे संतों के आंदोलन के समर्थन में हिंदू युवा वाहिनी मैदान में उतर आई है। ने जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञपन सौंपा। हिंदू युवा वाहिनी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने साढे चार साल में केंद्र सरकार ने अपना वायदा पूरा नहीं किया। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाउपाध्यक्ष भारत ने ज्ञपान सौंपने के बाद कहाकि  करीब साढे चार साल हो गईं इस सरकार को, जब भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था तो मंदिर अयोध्या में क्यों नहीं बन सकता है।  हम लोगों ने सोचा तथा कि हमारा राम मंदिर बनेगा। हमारा संगठन केवल हिंदुत्व के लिए है। हिंदुत्व के लिए हम जीएंगे और मरेंगे, अगर प्रधानमंत्र्ाी हमारी बात को नहीं सुनते हैं तो बडा आंदोलन षुरू किया जाएगा। इसके बाद सरकार को समझ आ जाएगा कि देष में हिंदुओं की क्या तकत है।       

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)। बड़ा खटला स्थित श्री हयग्रीव रामानुज संस्कृत महाविद्यालय में मंगलवार को महर्षि बाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में जनपद स्तरीय  संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्कृत विद्यालयों के दर्जनों छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।  कार्यक्रम में श्लोक अंताक्षरी, भाषण प्रतियोगिता के अलावा संस्कृत गीत प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर दर्जनों छात्रों ने दमखम दिखाया। जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण पाल सिंह  एवं मंडलीय उपनिरीक्षक संस्कृत  साधना यादव की उपस्थिति में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। वही उत्तर माध्यमिक  संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ के कार्यकारिणी समिति के सदस्य डॉ शालिग्राम त्रिपाठी एवं स्वावलंबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ जगदीश प्रसाद शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। भाषण प्रतियोगिता में हयग्रीव संस्कृत महा विधालय के रितेश पाठक प्रथम स्थान प्राप्त किया।  तथा द्वितीय स्थान कृष्ण तथा तृतीय स्थान कपिल श्री बलभद्र संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय ने प्राप्त किया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में यश शुक्ला ने प्रथम स्थान  तथा  द्वितीय  स्थान पर आलोक शर्मा एवं तृतीय स्थान  सूरज शर्मा ने प्राप्त किया वही श्लोक अंताक्षरी  प्रतियोगिता में हयग्रीव महाविधायल के लखन शर्मा  तथा  शिवम उपाध्याय  श्री ब्रह्मचर्य संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय वृंदावन ने प्राप्त किया। तथा तृतीय स्थान भी हयग्रीव रामानुज संस्कृत महाविद्यालय के प्रवीण पांडेय ने प्राप्त किया। प्रतिभा प्रदर्शन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रवीण कुमार पांडे  द्वितीय प्रियांशु ने प्राप्त किया। प्राचार्य  संजय कुमार दुबे ने बताया कि  प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था विद्यालय के प्रबंधक  स्वामी रामेश्वर आचार्य  महाराज ने की। इस अवसर पर ओम प्रकाश चतुर्वेदी, राकेश कुमार पालीवाल , पवन कुमार मिश्र, अरविंद कुमार पांडे, शरदिंदु त्रिपाठी, यतींद्र कुमार  दुबे, डॉ गोपाल प्रसाद शर्मा , सदानंद उपाध्याय, विनोद कुमार शर्मा, ज्योति प्रसाद  गैरोला  आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने की तथा कार्यक्रम का संचालन नरेश कुमार शर्मा ने किया।

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। कोतवाली इलाके के चैतन्य विहार में युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का कारण युवक का डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव  का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चैतन्य विहार क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। जानकारी के अनुसार मुम्बई निवासी 37 वर्षीय युवक वरुण पिछले 5 वर्षों से वृन्दावन के चेतन्य बिहार फेस 1 स्थित मधुनाथ दास के मकान में किराये पर रहता था। बताया जा रहा है कि युवक यहाँ रहकर किसी विषय पर किताब लिख रहा था। दो वर्ष पूर्व माँ का देहांत होने के बाद युवक डिप्रेशन में बताया जा रहा है। शनिवार शाम करीब 6 बजे युवक मकान की तीसरी मंजिल पर लोहे के झीने से फंदे पर लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। और युवक को फंदे से नीचे उतारा । पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। नवागत सीओ सदर प्रीति सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा है जांच के बाद अग्रणी कार्यवाही की जाएगी।

Read More

सौंख(अनिल कुमार)। बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में सीबीएसई तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक फुटबाल खेल प्रतियोगिता क्लस्टर चार व पंाच का समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को शील्ड व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। बाबा कढे़रा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में सीबीएसई द्वारा आयोजित पांच दिवयीय फुटवाॅल खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद, एडीएम वित्त रविन्द्र कुमार व चेयरमैन सुरेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्लस्टर चार 17 आयु वर्ग में विद्या ज्ञान सीतापुर व 19 आयु वर्ग में आर्मी स्कूल इलाहाबाद विजेता रहे। पं दीन दयाल उपाध्याय स्कूल कानपुर, आर्मी स्कूल कैंट आगरा उपविजेता रहे। क्लस्टर पांच 17 आयु वर्ग में खेल गांव पब्लिक स्कूल लखनउ, 19 आयु वर्ग में आर्मी स्कूल वाराणसी विजेता रही। महेन्द्रप्रताप सिंह पब्लिक स्कूल इलाहाबाद, जिंगल बैल एकेडमी फैजाबाद उपविजेता रही। एडीएम रमेशचंद ने कहा कि सभी बच्चें अपने-आप को इतना काबिल बनाओं कि कामयाबी खुद चल कर आए। शिक्षा के साथ-साथ खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए। विजेताओं का नाम रोशन होता है। सीबीएसई निर्णयक सुशील त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी टीम नवम्बर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय के चेयरमेन सुरेश सिंह, प्रबंध निदेश हरींचद, प्रशासक शगुन सिंह, व्यवस्थापक प्रहलाद सिंह, रूकमेश सिंह, वीरपाल सिंह, खेल विभागाध्यक्ष विपिनसिंह,चंन्दगीराम, राजवीर, राजकुमार चैधरी, अशोक कुमार, एसबी सिंह, गोरीशंकर शर्मा, पवन राघव, सुग्रीव सिंह आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा(केके पाठक)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय मेला का शुभारंभ शनिवार को हवन पूजन के साथ हो गया। पहले दिन दीनदयाल धाम में एक तरफ जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम मची तो दूसरी ओर शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान करतल ध्वनि के साथ किया गया।  दीनदयाल धाम में प्रातरूकाल हवन-पूजन के साथ मेला की शुरूआत हुई। तदोपरांत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि दीनदयाल उपाध्याय पंक्ति के आखिर में बैठे व्यक्ति को पहचान दिलाने के लिए काम करना चाहते थे। संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय आज हमारे बीच में भले ही नहीं हैं, लेकिन यह आयोजन उनकी स्मृति का रूप है। इस दौरान आशा रानी शर्मा, निदेशक राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर जनपद के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा पर देश के करीब 20 राज्यों में सरकार चल रहीं हैं। इसी विचारधारा के आधार पर ही भारत एक बार पुनरू विश्व गुरु बनेगा। झारखंड के कृषि मंत्री रनधीर सिंह ने कहा कि ब्रजभूमि व दीनदयाल की जन्मस्थली में आकर गौरव महसूस हो रहा है। इस मौके पर विधायक कारिंदा सिंह, बांके बिहारी माहेश्वरी, रविकांत गर्ग, श्याम सिंह अहेरिया, नवीन मित्तल आदि मौजूद रहे।   ब्रज का विकास सरकार की प्राथमिकतारू श्रीकांत शर्मा दीनदयाल धाम में कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि योगी सरकार में जितना विकास हुआ वह एक रिकार्ड है। हर आम आदमी को उसका अधिकार मिल रहा है। हर किसी को पर्याप्त बिजली मिल रही है। सरकार ने गेहूं खरीद में पिछले 70 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। ग्रामीण क्षेत्र में 14 से 18 घंटे बिजली आ रही है। इस मौके पर विधायक पूरन प्रकाश, जिला अध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, जगमोहन पाठक, पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, सतपाल चैधरी फरह चेयरमैन केके पचैरी आदि मौजूद रहे।  

Read More

मथुरा(सुनील शर्मा)। महंगाई की मार आम आदमी की थाली पर साफ नजन आने लगी है। यहां तक कि पैसे नहीं बढा कर होटल ढाबा संचालकों ने रोटी का साइज छोटा कर दिया है।  निरंतर हो रही पेट्रोल-डीजल की वृद्धि का असर हर आम लोगों की थाली तक पहुंच गया है। दो वक्त की रोटी भी अब महंगाई की मार के आगे आधी-सी हो गई है। अधिकांश होटल-ढाबा संचालकों ने आटा महंगा होने का यही तोड़ निकाला है। वे पहले से काफी छोटी व हल्की रोटी दे रहे हैैं। और करें भी क्या? तीन महीने में ब्रांडेड आटा एक रुपये और सामान्य आटा डेढ़ रुपये प्रति किलो महंगा हो चुका है। ब्रांडेड आटे का 10 किलो का पैकेट सितंबर में 280 से 290 रुपये तक था। अब 10 से 15 रुपये बढ़ चुका है। चक्की का आटा सितंबर में 22 रुपये प्रति किलो था, अब 23.50 रुपये पहुंच चुका है। उत्पादन लागत का कहर फ्लोर मिल मालिक नहीं मानते कि उन्होंने आटे का मूल्य बढ़ाया है। वे इसे उत्पादन लागत बढना बताते हैैं। दलील देते हैैं कि गेहूं तो महंगा हुआ है, लेकिन इससे ज्यादा मार पड़ी है बिजली, मजदूरी और ट्रांसपोर्ट का खर्च बढने से। ये लोग यह तर्क भी देते हैैं कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) ने फ्लोर मिल के लिए गेहूं का न्यूनतम रेट 1900 रुपये प्रति कुंतल रखा है। इसके लिए हर महीने टेंडर पड़ते हैैं। इसमें भी 25-50 रुपये प्रति कुंतल बढ़ोत्तरी हो जाती है।   रेट बढ़ाना मजबूरी एक अक्टूबर से केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य भी बढ़ाकर 1925 कर दिया है। इसमें भी हर तिमाही 25 रुपये की बढ़ोत्तरी होगी। इससे महंगाई और बढ़ सकती है। वहीं, मंडी से मिलने वाला 1750 रुपये प्रति कुंतल वाला गेहूं मिलों तक पहुंचते-पहुंचते 2050 रुपये के भाव हो जा रहा है। इससे रेट बढ़ाना मजबूरी हो गया है। वहीं, कुछ लोग इसे डीलर का खेल मानते हैैं।   व्यापारी अजय अग्रवाल ने बताते हैं कि गेहूं महंगा होने की वजह से आटे के दाम नहीं बढ़ाए। यह बढ़ोत्तरी बिजली, मजदूरी, ट्रांसपोर्ट चार्ज आदि बढने के कारण हुई है। बाजार में पहले से ही प्राइस वार छिड़ा हुआ है।   ब्रांडेड आटे के दाम बढ़े फुटकर दुकानदार गौसना निवासी जयगोपाल का कहना है कि बीते कुछ हफ्तों में आटा महंगा हो चुका है। ब्रांडेड व चक्की का आटा दोनों ही एक से डेढ़ रुपये प्रति किलो उछाल मार चुका है।   गेहूं-आटा का मंडी भाव महीना,      गेहूं,     आटा जुलाई,      1750,    220   अगस्त,      1820,    225 सितंबर,      1850,    230 अक्टूबर,      1890,    235   (गेहूं प्रति कुंतल व आटा 10 किलो के पैकेट के भाव।  

Read More

 मथुरा। गोवर्धन मा. एनजीटी न्यायालय द्वारा गिरिराज पर्वत को हेरिटेन बनाने के दिशा-निर्देश के बाद प्रशासन तलहटी के सरंक्षण एवं सौदर्यीकरण के कार्य में जुट गया है। फिलहाल ब्रज तीर्थ विकास परिषद गिरिराज जी के चारों ओर लगने वाली जाली के लिए एनजीटी न्यायालय से अनुमति लेगा। विकास प्राधिकरण की ओर से गिरिराज जी के पर्वत को सरंक्षित करना है। मा. एनजीटी न्यायालय ने 17 बिन्दुओं के अनुपालन में प्राचीन गिरिराज पर्वत को हरिटेज घोषित करने को कहा है। न्यायालय का कहना है कि गिरिराज जी का इतिहास हजारों साल पुराना है। यहां करोडों भक्तों की आस्था है। गिरिराज जी का क्षेत्र सुंदर व सरंक्षित हो और यहां आने वाले भक्तों को सुविधाएं दी जाएं। आगामी 11 अक्टूबर को एनजीटी मंें न्यायालय को जबाव दाखिल करना है। गिरिराज जी के सरंक्षण एवं सौदर्यीकरण की कार्य योजना के लिए डीएफओ वनविभाग अरविंद कुमार, एसडीएम गोवर्धन नागेन्द्र सिंह ने आर्किटैक्ट मयंक गर्ग, एनजीटी में प्रशासन के अधिवक्ता अमित तिवारी आदि ने भौतिक सत्यापन के साथ विचार-विमर्श किया। एसडीएम गोवर्धन नागेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरिराज जी की तलहटी में एनजीटी न्यायालय के अनुपालन में ही कार्य कराये जाएंगे। फिलहाल गिर्राज पर्वत के सरंक्षण के लिए अनुमति मिलने के बाद जाली लगाई जाएंगी। वनविभाग के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण किया गया है। विकास प्राधिकरण भी अपने कामों में लगा है। परिक्रमा मार्ग में उचित पेयजल, सीसीटीवी कैमरा, साउंड सिस्टम, विश्रामालय आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस अवसर पर एमबीडीए कौशलेन्द्र चैधरी, इंजीनियर मयंक गर्ग, वनविभाग के अधिकारी थे।     

Read More

मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार के दशहरा कार्निवाल में मशहूर बॉलीवुड के कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे। राजमार्ग स्थित कृष्णा विलास में 19-20 अक्तूबर को डांडिया महारास का आयोजन होगा। इसके लिए आयोजकों ने कलाकारों से स्वीकृति प्राप्त कर ली है। संस्थापक अजयकांत गर्ग ने बताया कि 19 अक्तूबर सायं 7 बजे से डांडिया नाइट में सारेगामापा की प्रतिभागी व बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर रूपाली जग्गा हिंदी और पंजाबी गाने गाएंगी। कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग व स्वागताध्यक्ष महेश मित्तल केबी होंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर आरसीएमसी के एमडी रमेशचंद अग्रवाल व स्वागत सचिव अनिल बंसल होंगे। अध्यक्ष उज्जवल गर्ग ने बताया कि दूसरे दिन महारास नाइट में मुम्बई के तमाशा बैंड के कलाकार गायकी करेंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष जीएलए यूनिवर्सिटी चांसलर नारायणदास अग्रवाल व स्वागताध्यक्ष श्याम गर्ग होंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर श्रीग्रुप के राम अग्रवाल व स्वागत सचिव तरुण अग्रवाल होंगे। सचिव कृष्णगोपाल अग्रवाल ने बताया कि इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सदस्यों एवं बच्चों में भारी उत्साह है। स्टेप अप एकेडमी के कोरियोग्राफरों के निर्देशन में मुकुंद प्रिया गार्डन में प्रतिदिन रिहर्सल चल रही है। इस दौरान इवेंट कोर्डिनेटर नरेंद्र अग्रवाल, चेयरमैन धीरज गोयल, विनय अग्रवाल, गौरांग सिंघल, गौरव टेण्ट, अशोक अग्रवाल, गौरव सर्राफ कपिल अग्रवाल, पीएलए, रूपकृष्ण गर्ग, राजेश अग्रवाल, विभोर तायल, विजय अग्रवाल, दिनेश गोयल, नितिन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, वरुण गर्ग, विशाल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, रजत गोयल, अमित गोयल, प्रिंस अग्रवाल, हिमांशु मांगलिक, मनीष बिंदल, सुनील अग्रवाल, कपिल मुकुट वाला, प्रवीण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Read More

मथुरा(केके पाठक)। गरीबों का अपना पक्का आशियाना होने का सपना अब साकार होने लगा है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 100 परिवारों को अपना घर मिल गया है। वहीं, करीब 500 लोग जल्द अपने घर में प्रवेश कर सकेंगे। योजना के अंतर्गत डूडा द्वारा लाभार्थियों को दी गई दूसरी किस्त से वह अपने मकान को अंतिम रूप दे रहे हैं। बताते चलें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक सबके लिए आवास का सपना साकार करने के लिए सरकार पूरी तरह से कृत संकल्पित है। इस योजना में अब तक करीब 1194 लाभार्थियों को पहली और 589 लोगों को दूसरी किस्त जारी की जा चुकी हैं, वहीं 4453 आवेदनों की जांच कराई जा रही है। साथ ही नए आवेदन भी लिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 25 वर्ग मीटर या उससे अधिक के कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहे लोगों को अब सरकार द्वारा पक्का मकान बनाने के लिए ढाई लाख रुपये सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इसके अलावा एक लाख तीस हजार रुपये लाभार्थी को स्वयं अपने स्तर से खर्च करने होंगे।  

Read More

मथुरा(जहीर आलम)। जनपद के वृंदावन के पास के एक गांव में बीती रात एक महिला के साथ चार युवकों ने मिलकर गैंगरेप किया। वहीं फरह में बलात्कार पीडिता के पति को दबंगों ने उस समय मारपीट कर धमकाया जिस समय वह रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा था। वृंदावन के बलात्कार मामले में पुलिस ने एक युवक दिनेश को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस तीन की तलाश में छापेमारी कर रही है। महिला मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली है। वह कुछ दिनों पहले अपने बहन के पास वृंदावन के एक गांव में रहने आई थी। वह रात में गांव के जंगल में शौच के लिए गई थी। यहां तीन लोगों ने गैंगरेप किया। महिला ने आरोप लगाया है कि दिनेश नामक युवक ने वीडियो भी बनाया है। पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। तीन आरोपी फरार हैं। वहीं थाना फरह में मानवेंद्र पुत्र  राजवीर सिंह निवासी ग्राम सरूरपुर थाना फरह द्वारा वादिया के साथ जबरन धमकार कर बलात्कार किया गया। वादिया तथा वादिया के पति को रिपोर्ट करने जाते समय मानवेंद्र के परिवार के देवेद्र पुत्र मैंबर, भूपे पुत्र  कुंदन, व जीतू पुत्र  परसोली समस्त निवासीगण ग्राम सरूरपुर ने वादिया के पति के साथ मारपीट कर धमकी दी। इस मामले में मानवेंद्र सहित चार लोगों के खिलाफ थाना फरह में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More