देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। मथुरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाले एक शातिर को पकड़ा है। जिसके कब्जे से चोरी किये हुए मोबाइल एक लैपटॉप व करीब दो हजार की नगदी भी बरामद हुई है। जिसके पास से चोरी किए गए अलग-अलग कंपनियों के 7 मोबाइल एक लैपटॉप और दो हजार की नकदी बरामद की है।
ट्रेनों में लूटपाट वह चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए जीआरपी पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जीआरपी पुलिस ने मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो से एक शातिर को पकड़ा है जो ट्रेनों में मोबाइल, पर्स वगैरह और लोगों के पैसांे पर हाथ साफ किया करता था। उसके पास बैग में लोगों के मोबाइल नंबर ढूंढ कर उस पर कॉल करता था और शिकार हुए लोगो के पास फोन पर बोलता था कि आपका बैग मेरे पास में है और मुझे स्टेशन पर मिला है। जिसकी एवज में शिकार हुए लोगांे से अपने एकाउंट में दो हजार के लगभग डालवालिया करता था। जैसे ही पैसा खाते में आते उसके बाद वह उन लोगांे का फोन नहीं उठता था, इसी तरह से कई लोगों को अपना शिकार बनाकर ट्रेनों में बड़ी ही आसानी से घटनाओं को अन्जाम देता रहता था। इस मामले जीआरपी प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त बड़े ही शातिराना तरीके से लोगो को अपना शिकार बनाया करता था और कभी कभी तो लोगो को सिपाही बनकर भी फोन किया करता था, जिसे पकड़ने में सफलता हाशिल की गई है और इसके पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।













Related Items
हम दो हमारे दो के नारे ने एक खामोश क्रांति को अंजाम दिया
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी