BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन वृंदावन(जहीर आलम)। बड़ा खटला स्थित श्री हयग्रीव रामानुज संस्कृत महाविद्यालय में मंगलवार को महर्षि बाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में जनपद स्तरीय  संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्कृत विद्यालयों के दर्जनों छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । 

कार्यक्रम में श्लोक अंताक्षरी, भाषण प्रतियोगिता के अलावा संस्कृत गीत प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर दर्जनों छात्रों ने दमखम दिखाया। जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण पाल सिंह  एवं मंडलीय उपनिरीक्षक संस्कृत  साधना यादव की उपस्थिति में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। वही उत्तर माध्यमिक  संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ के कार्यकारिणी समिति के सदस्य डॉ शालिग्राम त्रिपाठी एवं स्वावलंबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ जगदीश प्रसाद शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। भाषण प्रतियोगिता में हयग्रीव संस्कृत महा विधालय के रितेश पाठक प्रथम स्थान प्राप्त किया।  तथा द्वितीय स्थान कृष्ण तथा तृतीय स्थान कपिल श्री बलभद्र संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय ने प्राप्त किया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में यश शुक्ला ने प्रथम स्थान  तथा  द्वितीय  स्थान पर आलोक शर्मा एवं तृतीय स्थान  सूरज शर्मा ने प्राप्त किया वही श्लोक अंताक्षरी  प्रतियोगिता में हयग्रीव महाविधायल के लखन शर्मा  तथा  शिवम उपाध्याय  श्री ब्रह्मचर्य संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय वृंदावन ने प्राप्त किया। तथा तृतीय स्थान भी हयग्रीव रामानुज संस्कृत महाविद्यालय के प्रवीण पांडेय ने प्राप्त किया। प्रतिभा प्रदर्शन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रवीण कुमार पांडे  द्वितीय प्रियांशु ने प्राप्त किया। प्राचार्य  संजय कुमार दुबे ने बताया कि  प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था विद्यालय के प्रबंधक  स्वामी रामेश्वर आचार्य  महाराज ने की। इस अवसर पर ओम प्रकाश चतुर्वेदी, राकेश कुमार पालीवाल , पवन कुमार मिश्र, अरविंद कुमार पांडे, शरदिंदु त्रिपाठी, यतींद्र कुमार  दुबे, डॉ गोपाल प्रसाद शर्मा , सदानंद उपाध्याय, विनोद कुमार शर्मा, ज्योति प्रसाद  गैरोला  आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने की तथा कार्यक्रम का संचालन नरेश कुमार शर्मा ने किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More