देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय मेला का शुभारंभ शनिवार को हवन पूजन के साथ हो गया। पहले दिन दीनदयाल धाम में एक तरफ जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम मची तो दूसरी ओर शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान करतल ध्वनि के साथ किया गया।
दीनदयाल धाम में प्रातरूकाल हवन-पूजन के साथ मेला की शुरूआत हुई। तदोपरांत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि दीनदयाल उपाध्याय पंक्ति के आखिर में बैठे व्यक्ति को पहचान दिलाने के लिए काम करना चाहते थे। संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय आज हमारे बीच में भले ही नहीं हैं, लेकिन यह आयोजन उनकी स्मृति का रूप है। इस दौरान आशा रानी शर्मा, निदेशक राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।
संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर जनपद के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा पर देश के करीब 20 राज्यों में सरकार चल रहीं हैं। इसी विचारधारा के आधार पर ही भारत एक बार पुनरू विश्व गुरु बनेगा। झारखंड के कृषि मंत्री रनधीर सिंह ने कहा कि ब्रजभूमि व दीनदयाल की जन्मस्थली में आकर गौरव महसूस हो रहा है। इस मौके पर विधायक कारिंदा सिंह, बांके बिहारी माहेश्वरी, रविकांत गर्ग, श्याम सिंह अहेरिया, नवीन मित्तल आदि मौजूद रहे।
ब्रज का विकास सरकार की प्राथमिकतारू श्रीकांत शर्मा
दीनदयाल धाम में कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि योगी सरकार में जितना विकास हुआ वह एक रिकार्ड है। हर आम आदमी को उसका अधिकार मिल रहा है। हर किसी को पर्याप्त बिजली मिल रही है। सरकार ने गेहूं खरीद में पिछले 70 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। ग्रामीण क्षेत्र में 14 से 18 घंटे बिजली आ रही है। इस मौके पर विधायक पूरन प्रकाश, जिला अध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, जगमोहन पाठक, पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, सतपाल चैधरी फरह चेयरमैन केके पचैरी आदि मौजूद रहे।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित