देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसौंख(अनिल कुमार)। बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में सीबीएसई तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक फुटबाल खेल प्रतियोगिता क्लस्टर चार व पंाच का समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को शील्ड व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
बाबा कढे़रा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में सीबीएसई द्वारा आयोजित पांच दिवयीय फुटवाॅल खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद, एडीएम वित्त रविन्द्र कुमार व चेयरमैन सुरेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्लस्टर चार 17 आयु वर्ग में विद्या ज्ञान सीतापुर व 19 आयु वर्ग में आर्मी स्कूल इलाहाबाद विजेता रहे। पं दीन दयाल उपाध्याय स्कूल कानपुर, आर्मी स्कूल कैंट आगरा उपविजेता रहे। क्लस्टर पांच 17 आयु वर्ग में खेल गांव पब्लिक स्कूल लखनउ, 19 आयु वर्ग में आर्मी स्कूल वाराणसी विजेता रही। महेन्द्रप्रताप सिंह पब्लिक स्कूल इलाहाबाद, जिंगल बैल एकेडमी फैजाबाद उपविजेता रही। एडीएम रमेशचंद ने कहा कि सभी बच्चें अपने-आप को इतना काबिल बनाओं कि कामयाबी खुद चल कर आए। शिक्षा के साथ-साथ खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए। विजेताओं का नाम रोशन होता है। सीबीएसई निर्णयक सुशील त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी टीम नवम्बर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय के चेयरमेन सुरेश सिंह, प्रबंध निदेश हरींचद, प्रशासक शगुन सिंह, व्यवस्थापक प्रहलाद सिंह, रूकमेश सिंह, वीरपाल सिंह, खेल विभागाध्यक्ष विपिनसिंह,चंन्दगीराम, राजवीर, राजकुमार चैधरी, अशोक कुमार, एसबी सिंह, गोरीशंकर शर्मा, पवन राघव, सुग्रीव सिंह आदि उपस्थित थे।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह