देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार के दशहरा कार्निवाल में मशहूर बॉलीवुड के कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे। राजमार्ग स्थित कृष्णा विलास में 19-20 अक्तूबर को डांडिया महारास का आयोजन होगा। इसके लिए आयोजकों ने कलाकारों से स्वीकृति प्राप्त कर ली है।संस्थापक अजयकांत गर्ग ने बताया कि 19 अक्तूबर सायं 7 बजे से डांडिया नाइट में सारेगामापा की प्रतिभागी व बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर रूपाली जग्गा हिंदी और पंजाबी गाने गाएंगी। कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग व स्वागताध्यक्ष महेश मित्तल केबी होंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर आरसीएमसी के एमडी रमेशचंद अग्रवाल व स्वागत सचिव अनिल बंसल होंगे। अध्यक्ष उज्जवल गर्ग ने बताया कि दूसरे दिन महारास नाइट में मुम्बई के तमाशा बैंड के कलाकार गायकी करेंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष जीएलए यूनिवर्सिटी चांसलर नारायणदास अग्रवाल व स्वागताध्यक्ष श्याम गर्ग होंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर श्रीग्रुप के राम अग्रवाल व स्वागत सचिव तरुण अग्रवाल होंगे। सचिव कृष्णगोपाल अग्रवाल ने बताया कि इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सदस्यों एवं बच्चों में भारी उत्साह है। स्टेप अप एकेडमी के कोरियोग्राफरों के निर्देशन में मुकुंद प्रिया गार्डन में प्रतिदिन रिहर्सल चल रही है।
इस दौरान इवेंट कोर्डिनेटर नरेंद्र अग्रवाल, चेयरमैन धीरज गोयल, विनय अग्रवाल, गौरांग सिंघल, गौरव टेण्ट, अशोक अग्रवाल, गौरव सर्राफ कपिल अग्रवाल, पीएलए, रूपकृष्ण गर्ग, राजेश अग्रवाल, विभोर तायल, विजय अग्रवाल, दिनेश गोयल, नितिन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, वरुण गर्ग, विशाल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, रजत गोयल, अमित गोयल, प्रिंस अग्रवाल, हिमांशु मांगलिक, मनीष बिंदल, सुनील अग्रवाल, कपिल मुकुट वाला, प्रवीण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।













Related Items
10 दिन तक चली थी 'शोले' के होली सॉन्ग की शूटिंग, बिना मेकअप सेट पर रंग लगाए घूमते थे कलाकार
छह दशकों की फिल्मी यात्रा का अंत, धर्मेंद्र की याद में गमगीन हुआ बॉलीवुड
टाटा मोटर्स ने फेस्टिव सीजन में मचाया धमाल, SUV सेगमेंट में रचा नया इतिहास