BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चैतन्य विहार में युवक ने फांसी लगायी

 पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच की शुरू  वृन्दावन(जहीर आलम)। कोतवाली इलाके के चैतन्य विहार में युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का कारण युवक का डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव  का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चैतन्य विहार क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। जानकारी के अनुसार मुम्बई निवासी 37 वर्षीय युवक वरुण पिछले 5 वर्षों से वृन्दावन के चेतन्य बिहार फेस 1 स्थित मधुनाथ दास के मकान में किराये पर रहता था। बताया जा रहा है कि युवक यहाँ रहकर किसी विषय पर किताब लिख रहा था। दो वर्ष पूर्व माँ का देहांत होने के बाद युवक डिप्रेशन में बताया जा रहा है। शनिवार शाम करीब 6 बजे युवक मकान की तीसरी मंजिल पर लोहे के झीने से फंदे पर लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। और युवक को फंदे से नीचे उतारा । पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। नवागत सीओ सदर प्रीति सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा है जांच के बाद अग्रणी कार्यवाही की जाएगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More