देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(जहीर आलम)। जनपद के वृंदावन के पास के एक गांव में बीती रात एक महिला के साथ चार युवकों ने मिलकर गैंगरेप किया। वहीं फरह में बलात्कार पीडिता के पति को दबंगों ने उस समय मारपीट कर धमकाया जिस समय वह रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा था। वृंदावन के बलात्कार मामले में पुलिस ने एक युवक दिनेश को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस तीन की तलाश में छापेमारी कर रही है।
महिला मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली है। वह कुछ दिनों पहले अपने बहन के पास वृंदावन के एक गांव में रहने आई थी। वह रात में गांव के जंगल में शौच के लिए गई थी। यहां तीन लोगों ने गैंगरेप किया। महिला ने आरोप लगाया है कि दिनेश नामक युवक ने वीडियो भी बनाया है। पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। तीन आरोपी फरार हैं।
वहीं थाना फरह में मानवेंद्र पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम सरूरपुर थाना फरह द्वारा वादिया के साथ जबरन धमकार कर बलात्कार किया गया। वादिया तथा वादिया के पति को रिपोर्ट करने जाते समय मानवेंद्र के परिवार के देवेद्र पुत्र मैंबर, भूपे पुत्र कुंदन, व जीतू पुत्र परसोली समस्त निवासीगण ग्राम सरूरपुर ने वादिया के पति के साथ मारपीट कर धमकी दी। इस मामले में मानवेंद्र सहित चार लोगों के खिलाफ थाना फरह में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।













Related Items
ससुर कुमुद रॉय कपूर की पहेली से घूमा विद्या बालन का सिर, वीडियो शेयर कर फैंस से मांगी मदद
चुनावी की तैयारी के वीडियो कानफ्रेंसिंग से दिए निर्देश
जुबिन नौटियाल के 'रिम झिम' वीडियो में पार्थ समथान और दीक्षा सिंह