BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

चुनावी की तैयारी के वीडियो कानफ्रेंसिंग से दिए निर्देश

मथुरा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वीप कोर कमेटी तथा जनपद स्तर पर नामित स्वीप नोडल अधिकारी को निर्देश दिये कि आगामी चुनाव के दृष्टिगत अपने कार्यक्रमों को क्रियान्वयन बनायें। संवाद कार्यक्रम में आगामी वर्ष चुनाव है जिसको देखते हुए स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


मतदाता अपने मत की शक्ति को पहचाने और अपने मत का प्रयोग करें सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है जिसमें प्रमुख विषय होता है मतदाता जागरूकता।

विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के संबंध में आयोग द्वारा निर्देश दिये गये, जिला निर्वाचन अधिकारी की बेवसाइट की अद्यतन स्थिति के संबंध में चर्चा की गयी। सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इस्टाग्राम, यू टयूब आदि लाइव चलाने के निर्देश दिये गये।
इसी क्रम में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन, स्वीप नोडल अधिकारी नगर मजिस्टेªट ने स्वीप कमेटी की समीक्षा बैठक की।

सभी मतदाताओं को चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करना चाहिए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया की जेंडर रेशियो के ऊपर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विधानसभा वार इस की समीक्षा भी की जा रही है और जेंडर रेशियो को बेहतर बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर मजिस्टेªट जवाहर लाल श्रीवास्तव ने कहा कि विधानसभावार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं और ग्रामीणों को उनके मताधिकार के प्रयोग के बारे में भी बताया जा रहा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More