वृन्दावन(जहीर आलम)। वात्सल्य ग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के अंतर्गत युवा दंपति सम्मेलन आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में अंताक्षरी, महापुरुष की पहचान, संस्कृति प्रश्नोत्तरी, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी तथा बच्चों के लिए, युवा दंपति के लिए, व सम्पूर्ण परिवार के लिए अलग अलग क्रियाकलापों के माध्यम से परिवारो को आपस में जोड़ते हुए वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को संपोषित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान अम्बिका प्रसाद जी (बृज प्रान्त कुटुंब प्रबोधन प्रमुख )ने कहा भारत भूमि सदा सर्वदा से वसुधैव कुटुंबकम की भावना पर कार्य करती चली है। लेकिन वर्तमान समय में विकास की अंधी दौड़ में दौड़ते समाज को विकास की कीमत संयुक्त परिवार की बलि दे कर चुकानी पड़ रही है। जिसके परिणाम स्वरूप एकल परिवार की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहिनी विहारी शरण जी महाराज ने की। कार्यक्रम में दासबिहारी जी (जिला सह संघचालक), सुशील जी, मनोज जी, ललित जी, शिवम जी, संजय जी, अरुण जी, श्यामप्रकाश पांडेय जी, मोहित जी, विष्णुकान्त जी, विनीत जी, अभिनव जी, प्राण बल्लभ जी एवं अन्य स्वमसेवक अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र कुमार द्विवेदी ने किया एवम कार्यक्रम के संयोजक मुकेश कुमार अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया।
Read MoreBREAKING NEWS












