देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसौंख(अनिल अग्रवाल)। कस्बा में अग्रसेन महोत्सव के तीसरे दिन महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा धूमधाम से निकाल गई। अग्रवाल धर्मशाला से शुरू हुई शोभायात्रा में दर्जन भर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
शुक्रवार को अग्रसेन महोत्सव में निःशुल्क नेत्र शिविर का अयोजन किया गया। जिसमें करीब 50 मरीजों में से 30 मरीजों को नेत्र के आॅपरेशन के लिए भेजा गया। 20 मरीजों को आंखों की जांच कर परामर्श किया। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य जंयती संयोजक डा. नवलकिशोर गोयल व समाज के अध्यक्ष संजय बंसल ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा से पूर्व अग्रकुल की देवी महालक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन की आरती उतारी गई। शोभायात्रा में अग्रगोत्र के प्रतीक 18 राजकुमार घोड़ों पर सवार थे। शोभायात्रा का अग्रवाल परिवारों ने जगह-जगह स्वागत किया और जलपान कराया। यात्रा रामलीला मैदान, सीमेंट रोड़, सहजुआ थोक, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी से गुजरती हुई अग्रसेन मार्ग पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल उपमंत्री योगेश अग्रवाल, अभय बंसल, नीतेंद्र लोहिया, जुगलकिशोर अग्रवाल, शशि अग्रवाल, अभिषेक बजाज, नरेश सिंघल, विकस, विशेष अग्रवाल, संदीप गर्ग, माधव अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, प्रेम लोहिया, हैप्पी, संतोश, आदि उपस्थित रहे।













Related Items
पूर्णमासी को मुडिया संतों ने निकाली परंपरागत मुडिया शोभायात्रा
महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा
सौंख में खुला एसी राॅयल रेस्टोरेंट