मथुरा। गिरिाज तलहटी में मासूम की बलि का सनसनी खेज मामला सामने आया है। गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग पर डेरा डालकर रहने वाले व्यक्ति ने पांच वर्षीय मासूम की बलि ले ली। मंगलवार को मासूम का शव गिरिराज की तलहटी में पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जतीपुरा मार्ग स्थित गिरिराज की तलहटी में मासूम का शव पड़ा देखा गया। उनके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक बच्चे की शिनाख्त पांच वर्षीय केशव के रूप में हुई, जो तीन दिन से लापता था। परिजन उसे लगातार तलाश कर रहे थे। शव मिलने की सूचना पर जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो मासूम बेटे की लाश देख चीख निकल पड़ी। परिजनों ने बच्चे की हत्या कर शव फेंक जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने बच्चे की बलि लेने की बात कबूली है। आरोपी परिक्रमा मार्ग पर डेरा डाल कर रह रहा था।
Read MoreBREAKING NEWS












