BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भजन गायक विनोद अग्रवाल का वृंदावन में निधन

भजन गायक विनोद अग्रवाल का वृंदावन में निधनमथुरा(जहीर आलम)। भजन गायक विनोद अग्रवाल का मंगलवार की सुबह अस्वस्थता के चलते निधन हो गया। करीब 64 वर्ष के अग्रवाल पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वास्थ्य में अधिक गिरावट होने पर उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
विनोद अग्रवाल के कई भजन आज भी लोगों की जुबान गुनगुनाती नजर आती है। भगवान श्री कृष्ण के भजन गाने वाले विनोद अग्रवाल मूलत: दिल्ली के निवासी थे लेकिन उन्होंने बाद में दिल्ली को छोड़कर मुम्बई में अपना आशियाना बना लिया था। 12 वर्ष की उम्र में ही विनोद अग्रवाल ने भजन गाना शुरू कर दिया था और वह देश विदेश में 1500 से अधिक लाइव कार्यक्रम कर चुके थे। उनकी 2 दिन से तबीयत खराब थी। उनके सीने में अचानक दर्द हुआ और उनके अंगों ने एक-एक कर काम करना बंद कर दिया। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां सुबह चार बजे भजन सम्राट ने नयति अस्पताल में अंतिम सांस ली। 
 
भजन सम्राट का वृंदावन के केसी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनकी शव यात्रा उनके निवास वृंदावन के पुष्पांजलि बैकुंठ फेस -1 से केसी घाट वृंदावन के लिए निकली। शव यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।
 
विनोद अग्रवाल का जन्म 6 जून 1955 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता किशननंद अग्रवाल और मां रत्नदेवी अग्रवाल को भगवान कृष्ण और राधा पर अटूट विश्वास था। 1962 में माता-पिता और भाई-बहनों के साथ वह दिल्ली से मुंबई चले गए।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More