BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

देर रात दौडी बर्निंग कार

यमुना एक्सप्रेस वे पर दौडती बर्निग कारमथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार देर रात बर्निंग कार दौडी। जिसने भी इसे देखा, वह घबरा गया। जब तक गाड़ी की आग पर काबू नहीं पाया जा सका, तब तक दोनों तरफ से आवागमन बंद रहा। गाड़ी की आग बुझने के बाद आना-जाना शुरू हुआ। घटना मथुरा के पास मांट की है।
मथुरा के मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 104 के पास नोएडा से आगरा की ओर क्रेन आ रही थी। उसमें चलते-चलते अचानक आग लग गई। एक्सप्रेस-वे पर आग का गोला दौड़ता देख लोग अचरज में पड़ गए और घबरा गए। लोग जहां के तहां रुक गए। 
जैसे ही क्रेन ड्राइवर को गाड़ी में आग की भनक लगी। उसने गाड़ी खड़ी कर दी। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची। इस बीच एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की लाइन लग गई। गाड़ी की आग बुझाई गई। इसके बाद गाड़ियां रवाना हुई। पुलिस ने बताया कि आग का कारण शार्टसर्किट हो सकता है। इस घटना में क्रेन जल गई है। कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More