देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। कान्हा की नगरी में चिकित्सकीय सेवाएं नये आयाम छू रही हैं। नयति मेडसिटी ने चिकित्सा क्षेत्र्ा में कई मील के पत्थर स्थापित किये हैं। अब गुर्दे के कैंसर का इलाज में सफलता मिली है। दो माह पहले मथुरा की ही मांट निवासी कमलेष के पेट में दर्द और बेचैनी की समस्या से बहुत ज्यादा परेषन थीं। उन्होंने मथुरा, आगरा के कई डॉक्टरों को दिखाया पर उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ। वे नयति पहुंची, जहां वे कैंसर विभाग के सर्जिकल विभाग के प्रमुख डॉ. रविकांत अरोरा से मिलीं जिनके द्वारा जरूरी जांच करने पर पता चला कि उनके गुर्दे के ऊपर की तरफ काफी बड़ी कैंसर की गांठ (ट्यूमर) है जो जिगर तक पहुंच रही है और उस ट्यूमर का एक भाग खून की सबसे बड़ी नस में भी ऊपर की ओर जा रहा है।
उनकी सर्जरी करने की तुरंत आवष्यक्ता थी। डॉ.रविकांत अरोरा, डॉ.हेमेंद्र एवं उनकी पूरी टीम ने इस ट्यूमर को एक जटिल सर्जेरी के द्वारा निकाल दिया। नयति मेडिसिटी के कैंसर विभाग के अध्यक्ष डॉ प्रो. षांतनु चैधरी ने कहा कि नयति मेडिसिटी में कैंसर से संबंधित हर उपचार मौजूद है, एक ही छत के नीचे कैंसर का क्लीनिकल, सर्जरी एवं कीमोथेरेपी और कैंसर की जांच संबंधी सभी सुविधाएं होने से मरीज को इलाज कराने में काफी मदद मिलती है, और उसका समय तथा आने जाने में लगने वाला पैसा भी बचता है।
नयति मेडिसिटी के कैंसर सर्जिकल विभाग के प्रमुख डॉ रविकांत अरोरा ने बताया कि कमलेष हमारे पास 2 महीने पहले पेट में दर्द की षिकायत के साथ आयी थी, उनके गुर्दे में कैंसर था हमने जरूरी जांच के बाद उनकी सर्जरी (राइट रेडिकल नेफ्रेक्टोमी विथ आईवीसी ट्यूमर थ्रोम्बेक्टोमी) कर दी। नयति में अपना इलाज कराने वाली कमलेष ने बताया कि यहां आने से पहले मैंने कई जगह खुद को दिखाया लेकिन मेरी बीमारी का कहीं इलाज नहीं हो सका, यहां तक कि धीरे धीरे मेरी तकलीफ ब-सजयती ही जा रही थी। यहां इलाज कराने के बाद मैं बहुत खुष हूं।













Related Items
दांत दर्द से बुखार तक, अकरकरा है अनेक बीमारियों का रामबाण इलाज!
लखनऊ बिल्डिंग हादसे को लेकर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, घायलों का इलाज और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बार-बार शौच के लिए जाना हो सकता है इरिटेबल बॉएल सिंड्रोम, जानें बचाव व इलाज