देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। शेरगढ़-मझोई मार्ग पर चलती कार में टायर फटने से आग लग गई। चालक ने कार से कूदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। शेरगढ़ निवासी मान सिंह पुत्र धनीराम अपनी कार से उझानी जा रहा था। अचानक कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित हो गयी और रास्ते में खड़े बबूल के पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गयी। मान सिंह ने कार से कूदकर फायर ब्रिगेड कार्यालय को सूचना दी। सूचना पर दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने आग पर काबू पा लिया, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।













Related Items
जहाँ ज़िंदगी अब भी इंसानों के बीच चलती है
टैक्सी में रखे सामान को लेकर भाग गया था चालक
जज्बे की कहानी: भारत की पहली महिला ट्रेन चालक सुरेखा यादव