BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बंदरों के आतंक से परेशान जनता सडक पर उतरी

जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ होलीगेट पर नारेबाजी करते बंदरों से परेशान लोग।वृन्दावन। बंदरों के आतंक से परेशान लोग रविवार को सडक पर उतर आये। होलीगेट पर धरने के दौरान लोगों ने नगर निगम और जिला प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने नगर निगम पर बंदर पकडने के लिए चलाये गये अभियान में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। 
रविवार को भागवताचार्य पंकज शास्त्री के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह दस बजे होलीगेट पर एकत्रित हुए। तिलकनगर काॅलोनी व जनरलगंज से जुलूस के रूप में लोग धरना स्थल पर पहुंचे जबकि शहर के दूसरे स्थानों से भी लोग कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं होने का हवाला देकर प्रदर्शनकारियों को धरना समाप्त करने को कहा। इस बात को लेकर आंदोलित लोगों और अधिकारियों के बीच नौकझौंक भी हुई। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भागवताचार्य पंकज शास्त्री ने कहा कि नगर निगम लगातार झूंठे वायदे कर रहा है। मथुरा और वृंदावन में बंदरों का आतंक है। स्थानीय निवासियों और तीर्थ यात्रियों के सामने हर समय खतरा बना रहता है। बंदर कई लोगों की जान ले चुके हैं जबकि तीर्थयात्रियों के सामान को ले जाते हैं। नगर निगम ने बंदर पकडने के लिए एक एनजीओ को ठेका दिया था लेकिन उसमें भी भ्रष्टाचार हो गया और कोई नतीजा नहीं निकला। इस दौरान सुभाष सैनी, उपमा सिंह, विपुल डंग, अजय छिज्जर, लाला ठाकुर, राजेंद्र सिंह, गिरधारी लाल चतुर्वेदी, रिंकू ठाकुर आदि मौजूद थे। 
 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More