BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

जनपद के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद जिला अस्पताल में जिलाधिकारी के साथ निरीक्षण करते हुए।  मथुरा। जनपद नोडल अधिकारी ने जिला महिला अस्पताल व मलिन बस्ती नगला कोल्हू का किया निरीक्षण। व्यवस्थाओं को अधिक चुस्त-दुरूस्त करने के निर्देश दिये।

उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव कृष व जनपद के नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को प्रातः नौ बजे जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को देखा। जिससे वह संतुष्ट नजर आये। उन्होंने अस्पताल के वार्डों व डिलीवरी रूम का भी निरीक्षण किया और महिला डिलीवरी केस के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका ने बताया कि चार सौ डिलीवरी की गई हैं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों व संबंधित स्टाफ को निर्देश दिये कि यहां दूर-दराज से मरीज आते हैं इसलिए किसी भी मरीज को परेशानी नहीं होनी चाहिए और विशेष गर्भवती माताओं पर ध्यान दिया जाये। महिला अस्पताल निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी ने मलिन बस्ती नगला कोल्हू का निरीक्षण किया। उन्होंने बस्ती की गलियों की साफ-सफाई को भ्रमण कर देखा।
उन्होंने वहां पर जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शेर सिंह, उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार  सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे थे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More