BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली। देश में आज भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। ऐसा करने से भाई-बहन दोनों के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस अवसर पर पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई नेताओं ने सभी देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "सभी देशवासियों को भाई दूज की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन अवसर भाई-बहन के आपसी स्नेह-भाव को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''समस्त देशवासियों को भाई दूज के पावन पर्व की अनंत शुभकामनाएं। प्रेम, समर्पण व कर्तव्यपरायणता का यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लाए, यही कामना करता हूं।''
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स पर पोस्ट कर 'भैया दूज' की बधाई दी। सीएम योगी ने कहा, "भाई-बहन के अटूट स्नेह और समर्पण के प्रतीक, पावन पर्व 'भैया दूज' की सभी भाइयों-बहनों को हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में यह पवित्र बंधन सदा बना रहे। हर परिवार खुशहाली और प्रेम से आबद्ध रहे।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस ने कहा, "सभी देशवासियों को भाई-बहन के परस्पर प्रेम के प्रतीक पर्व 'भाई दूज' की हार्दिक शुभकामनाएं।"

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More