BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। कार्तिक पूर्णिमा के पुण्य पर्व पर 33 करोड देवी देवताओं के सम्मान में देव दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा। देव दीपावली महोत्सव समिति की बैठक सोहनलाल षर्मा की अध्यक्षता में हुई। महामंत्री आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने बताया कि महोत्सव समिति द्वारा कृष्ण गंगा घाट से धु्रव घाट तक सभी घाटों पर लाइट, रंगोली के साथ हजारों दीपक जलाये जाएंगे। महोत्सव को भव्यता के साथ सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों की बैठक एडीएम वित्त रवीन्द्र कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ हुई। जिसमें प्रषासन द्वारा यमुना घाट, मार्ग की सफाई एवं यातायात व्यवस्था के साथ यथासम्भव सहयोग प्रदान करने का आष्वासन दिया। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर मेले के आयोजन को भव्यता रूप प्रदान करने के विचार भी। अन्त में महोत्सव समिति के अध्यक्ष सोहनलाल  षर्मा ने संयोजक मंडल एवं आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों से अपील की कि इस महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिये और सप्तपुरियों में मोक्षदाहिनी मथुरा में एतिहासिक देवदीपावली महोत्सव मनाने के लिये सभी को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि महोत्सव का षुभारम्भ पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर पूज्य संत धर्माचार्यो व अतिथियों का सायं ठीक 5 बजे यमुना के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से पीपी षर्मा, पंकज षर्मा, नारायण षर्मा, महेन्द्र दत्त आचार्य, विवेक दत्त मथुरिया, विजय वहादुर, योेगेष आवा, मीरा मित्तल, राजेन्द्र कैषरेया, सरदार राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। बल्देव ब्लाॅक के सभागार में ग्राम प्रधानों के बीच एकता बनाये रखने के लिए अखिल भारतीय प्रधान संगठ की बैठक हुई ग्राम पंचायत नेरा के ग्राम प्रधान सत्यवीर चैधरी को संगठन में मंडल प्रभारी और प्रदेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं दीपचंद भारती को प्रदेष उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। रनवरी सिंह को जिला उपाध्यक्ष भी इस दौरान नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेष महासचिव विपिन मिश्रा ने कहाकि सरकारें प्रधानों के हितों से खिलवाड कर रही है। उन्होंने प्रदेष सरकार पर हमलावर होते हुए कहाकि हमें बातबात पर नोटिस दिये जाते हैं। उन्हों ने मांग उठाई कि ग्राम प्रधानों का मानदेय 35 सौ से बढा कर 10 हजार रूपये किया जाए। उन्होंने कहाकि सरकारी अधिकारी भ्रष्टाचार करते हैं और नोटिस हमें दिये जाते हैं। हमें अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर खडा होना होगा। लखनउ  में प्रधान संगठन का धरना चल रहा है। प्रदेष स्तर पर एक बडी बैठक होने जा रही है। उसी को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर जनपद से कम से कम 50 प्रधानों को पहुंचना है। नेताओं और अधिकारियों को यह खतरा पैदा हो गया है । 24 दिसम्बर को 5 हजार प्रधानों का एक स्थान पर एकत्र्ाित करने का लक्ष्य रखा जाएगा।  इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष हरपाल सिंह भरंगर, राजकुमार तिवारी, रमेषचंद, अमर सिंह, बाबूलाल, सत्यवीर चैधरी, महेष पहलवान, विनोद कुमार, रामभरोसी प्रधान, सुंदर सिंह प्रधान, जितेंद्र सिंह प्रधान, धर्मेन्द्र प्रधान, जगदीष प्रधान, रामवीर सिंह, रनवीर सिंह, दीपचंद भाटी आदि मौजूद रहे।      

Read More

मथुरा। विद्युत कर्मचारियों और दलितों के बीच छिडी जंग लम्बी खिंच सकती है। नगर निगम के सामने भी  बडी चुनौती है, नगर निगम साफाई मजदूर संघ ने अनिष्चित काॅलीन हडताल की चेतावनी दे दी है। आंदोलन के लिए संघर्ष समिति का भी गठन कर दिया गया है। लगातार जनसंपर्क जारी है।  दलित बाल्मीकि समाज संघर्ष समिति ने भरतपुर गेट बाल्मीकि बस्ती में बैठक करके कामबंद हडताल और आदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। 15 नवम्बर को दलित बाल्मीकि बस्ती अंतापाडा के दलित बाल्मीकि समाज के लोगांे के खिलाफ झूठे पुलिस मुकदमा दर्ज करके उत्पीडन किये जाने के विरोध जारी है।  बैठक की अध्यक्षता करते हुए गंगा स्वरुप कश्यप ने कहाकि आंदोलन को सफल बनाने और दलित बालमीकि समाज की सम्मान स्वाभिमान व एकता बनाये रखने के लिए इस आदोलन को सफल बनाना जरूरी है। बिजली विभाग के कर्मचारियांे द्वारा दलित बाल्मीकि बस्ती अंतापाडा में जो किया गया अतिनिंदनीय है। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। दलित मजदूरांे की न्याय मांगने की आवाज को बलपूर्वक दबाया जा रहा  है। इस घटना से दलितों मंे भारी रौष व्याप्त हो है। इसके बाद दलित बालमीकि बस्ती भरतपुर गेट, रानी की मंडी में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान श्याम मुरारी चैहान, गंगा स्वरुप कश्यप, महेश काजू, उत्तम चंद्र सहजना, फूलचंद चैहान, विनेश सनवाल बाल्मीकि, डा. एसपी सिंह, वरुण बालमीकि, सतीश पञकार, डा. सुरेश चैहान, प्रमोद चैहान, विक्रम वाल्मीकि, लक्ष्मण आनंद, ललित चैहान, बंटी चैटेला, रजत कलोसिया, नीरज बाल्मीकि, एड.अरुण भारती, रामसिंह, हरिबाबू बालमीकि, दीपक भारती नेमीचंद्र, रामबाबू मिश्रा, संतोष चंचल, महेश सोनी, महेश प्रधान, रतन जमादार, योगेश खरे, राहुल सनवाल, वीरु मेहरा, उदय प्रकाश छौकर, शंकर लाल चैहान, संजय प्रकाश ,सौरभ बालमीकि, मुनना चैहान मौजूद रहे ..      

Read More

मथुरा। बलदेव विकास खंड के गांव सैदपुर कासिमपुर में समाजसेवी स्व. हरी सिंह सिकरवार व श्रीमती लहर कौर की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। संस्था कल्याणं करोति द्वारा संचालित श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सकों ने इस विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में लगभग ढाई सौ मरीजों की नेत्र जांच की और मोतियाबिन्द ऑपरेशन योग्य मरीजों का चयन किया। चश्मे वितरित किये गए। कल्याणं करोति के अलावा जिला स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने भी लगभग 200 मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें बलदेव स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने भी शिविर में महिला व पुरुष मरीजों का चेकअप किया। ये आयोजन स्व. हरी सिंह के बेटे व  वाराणसी के जिलाधिकारी आईएएस सुरेंद्र सिंह सिकरवार और दूसरे बङे बेटे राजस्थान विधि सेवा आयोग जयपुर के अधिकारी जितेंद्र सिकरवार ने संपन्न कराया। इन दोनों अफसर बेटों ने अपने पिता स्व श्री हरि सिंह  व माता लहरकौर की स्मृति को जीवित बनाए रखने की जो पहल की है वह ग्रामीणों द्वारा सराही जा रही है। रविवार को आयोजित किये गए चिकित्सा शिविर का शुभारंभ उप नगर उपायुक्त मथुरा,  डीपीआरओ मथुरा डा. प्रीतम सिंह, जितेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत राम प्रताप सिकरवार और  डा. अशोक सिकरवार ने  संयुक्त रूप से दीप जलाकर कर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों द्वारा इस तरह के कार्य की खुले दिल से दोनों भाइयों व कल्याणं करोति की सराहना की।   शिविर में  रोगियों ने बड़ी तादात में आकर नेत्र रोगों के लिये चेकअप कराया। साथ ही  आवश्यक  परामर्श लिए। इस कार्यक्रम के आयोजन में रामप्रताप सिकरवार, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रप्रताप सिकरवार, रामेश्वर सिंह सिकरवार का विशेष सहयोग रहा।  

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में  विभागीय कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी बेसिक शिक्षा के गुणात्मक सुधार के प्रति गंभीर दिखे। उन्होंने बेसिक शिक्षाधिकारी को सख्त निर्देश दिये कि वह जनपद के सभी 10 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का स्वयं निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता व अव्यवस्थापना सुविधाओं को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद में बिना मान्यता के कोई भी विद्यालय नहीं चलेगा इसकी जांच कर लें और यदि कोई चलन में है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाय। बैठक के दौरान उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह 9 से 11 बजे तक अपने कार्यालयों में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनें व विभागीय कार्यों को पूर्ण करें। उसके बाद विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से मिलेंगे और इसका विवरण अपनी दैनिक डायरी में दर्ज करेंगे। उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में अनिवार्य रूप से पैरेंट्स मीटिंग करवाना सुनिश्चित करें और इस आशय की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिये कि जल्द ही जनपद शिक्षा क्षेत्र में एक नये कलेवर में दिखना चाहिए। बैठक के दौरान उन्होंने सामज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि वह माह दिसम्बर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का बड़ा आयोजन कराने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर एवं समाजसेवी संस्थाओं से सहयोग लेकर कार्य योजना बना लें। बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि वह बोर्ड परीक्षा केन्द्र निर्धारण मानक बिन्दुओं का क्राॅस सत्यापन कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास, डीएसटीओ शीश कुमार, डीपीआरओ प्रीतम सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। विद्युत विभाग के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। अंतापाडा में मारपीट के दूसरे दिन बाढपुरा में भी विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोष बना हुआ है। षुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे बडा हादसा होते होते बचा, इस हादसे में कई बच्चों की जान जा सकती थी। एक गाय की हालांकि इस हादसे में मौत हो गई जबकि एक बच्ची को भी जबर्दस्त करंट लगा लेकिन वह बच गई।  हादसा उस समय हुआ जब अंडर ग्राउण्ड लाइन के विद्युत बाॅक्स कें करंट आ गया। बाक्स के आसपास पानी भरा हुआ था और कीचड थी करंट पानी में भी उतर आया। इसी करंट की चपेट में एक गाय आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई । वहीं कुछ बच्चे भी खेल रहे थे वह भी करंट की चपेट में आ गये।  बाढपुरा निवासी पंकज यादव ने बताया कि गाय उन्हीं की थी और जिस बच्ची को करंट लगा वह भी उन्हीं की है। गाय करीब 12 लीटर दूध दे रही थी।    सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारी पंकज यादव ने बताया कि घटना दो बजे हुई। घटना के तत्काल बाद विद्युत विभाग के जेई, एक्सीएन और एसडीओ से बात हुई लेकिन कोई आया नहीं, गाय का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया, इससे लोगों में आक्रोष है।

Read More

मथुरा। दलित बालमीकि बस्ती अंतापाडा में बिजली विभाग के कर्मचारियों और बस्तीवालों के बीच हुआ विवाद तूल पकडता  जा रहा है। विद्युत विभाग के खिलाफ बाल्मीक समाज के साथ ही सफाई मजदूर यूनियन भी जुड गई है। दूसरी ओर विद्युत विभाग के कर्मचारी भी पूरे दिन आंदोलन की रणनीति बनाते रहे। विद्युत विभाग द्वारा 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। दूसरी ओर बाल्मीक समाज भी आंदोलन की राह पर है। षुक्रवार को वाल्मीक समाज और नगर निगम के साफाई कर्मचारियों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें विद्युत विभाग के खिलाफ बडा आंदोलन षुरू करने का फैसला लिया गया। षनिवार को होलीगेट पर विद्युत विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्षन करने का फैसाल लिया गया। बैठक में  वीनस सनवान ने कहाकि विद्युत विभाग  अवैध वसुली कर रहा है। विभाग के कर्मचारी घरांे में ंघुसकर जातिसूचक षब्दों का प्रयाग करते हैं। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए महिलाओं के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की गईफ। मारपीट की गयी, और उनके खिलाफ झूठी बिजली चोरी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बैठक में मांग की गई कि दोष कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। विभाग को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।    साफाईकर्मियों ने दी अनिष्चत कालीन हडताल की चेतावनी घटना के 48 घण्टे बाद समस्त निगम सफाई कर्मी अनिश्चित कालीन कामबंद हड़ताल पर चले जायेंगे । फूल चंद चैहान व गंगा स्वरूप कश्यप  ने कहा कि दलित बाल्मीकि सफाईकर्मी महिलाओं के साथ विद्युत चैंकिग के नाम पर की  गई अश्लीलता, छेड़छाड़ तथा अभद्रता के लिए दोषी लोगों को दंडित नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा ।   आंदोलन समिति गठित  21 सदस्यी दलित बालमीकि संघर्ष समिति का गठन किया गया, संघर्ष समिति मे गंगा स्वरुप कश्यप, महेश काजू, श्याम मुरारी चैहान, उत्तम चंद्र सहजना, डा.एसपी सिंह, वरुण बालमीकि, विनेश सनवाल, शयाम बाबू आर्य, सेठ भगवान दास, लक्ष्मण आनंद, सुरेश चैहान, ललित चैहान, विककी बालमीकि, विक्रम बालमीकि,  फूलचंद चैहान अजय सनवाल, सजजन कराति, एड राजेश कुमार, एड अरुण भारती, प्रमोद चैहान, हरखयाल सिह, बंटी चैटेला, दयाल खरे, नेमीचदं चैहान ,    विद्युतकर्मचारी भी हुए संगठित चैकिंग टीम में सामिल विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की संभावना को देखते हुए विद्युतकर्मचारी भी आंदोलन की राह पर हैं। षुक्रवार को विद्युतकर्मचारी संगठन से जुडे पदाधिकारी भी आंदोलन की रणनीति बनाने में व्यस्त रहे जिससे कि अपने साथियों को बचाया जा सके  

Read More

मथुरा। बल्देव क्षेत्र्ा की समस्याओं को लेकर नगर विकास मंत्र्ाी सुरेष खन्ना को नगर पंचायत बलदेव के अध्यक्ष कमल पाण्डेय ने एक ज्ञापन सौंपा और उन्हें बल्देव में आने का निमांत्र्ाण दिया। कमल पाण्डेय ने बताया कि नगर विकास मंत्र्ाी ने उन्हें आष्वासन दिया है बल्देव नगर पंचायत की समस्याओं के निदान के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। विकास कार्यों के लिए स्टीमेट भी मांगा है जिस को आगे बढाया जा सके। अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत पाण्डेय ने बताया कि बल्देव ब्रज का प्रमुख धार्मिक स्थल है। लेकिन बल्देव के साथ हमेषां दोयमदर्जे का व्यवहार होता रहा है। यहां तक कि तमाम महत्वपूर्ण योजनों में बल्देव को सामिल ही नहीं किया गया हैं, नगर विकास मंत्र्ाी के  आष्वासन के बआद उम्मीद जगी है कि वर्षों से लंबित चल रहीं समस्याओं का समाधान हो सकेगा। इस दौरान बल्देव क्षेत्र्ा के विधायक पूरन प्रकाष भी उनके साथ मौजूद रहे।  ,     

Read More

मथुरा। स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक को नगर निगम से नाराज पार्षदों ने ओडीएफ की शिकायतें सौंपी है। पार्षदों का आरोप है कि निगम द्वारा ओडीएफ में फर्जीवाड़ा किया गया है। इसके चलते स्वच्छता मिशन के पूरे होने पर सवालिया निशान लग जाता है। एसवीएम के अपर निदेशक पीके श्रीवास्तव को सौंपी शिकायत में बताया गया है कि निगम के पास 11 सितंबर 2018 तक 27404 आवेदन आए। इनमें से 5565 आवेदन स्वीकृत किए गए। 5692 आवेदन वेरीफाइड किए गए। 18503 निरस्त कर दिए गए। पार्षद चंदन आहूजा का आरोप है कि निगम द्वारा मात्र 140 शौचालय तैयार कराए गए हैं। उनमें से भी अधिकतर फर्जी तरीके से दिखाए गए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार से निगम ओडीएफ नहीं हो सकता है। उनके द्वारा सात बिंदुओं पर जांच की मांग की है।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ने कमल संदेष यात्र्ाा से लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल फूंक दिया है। भाजपाईयों ने दावा किया है कि मथुरा जनपद में 10 हजार मोटरसाइकिल एक साथ कमल का झांडा लेकर दौडीं। भाजपा नेताओं ने दवा किया कि जो लोग कह रहे थे कि मोदी लहर ढल रही है, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नहीं है। कमल संदेष यात्र्ाा से संदेष दिया जा रहा है मोदी लहर बरकारार है और युवा उत्साहित है।। पहले 73 सीट थीं इस बार 80 सीट जीतेंगे।   इस दौरान सांसद  हेमा मालिनी, मंत्र्ाी चैधरी लक्षमीनारायाण, विधायक पूरन प्रकाष, विधायक कारिंदा सिंह, महानगर अध्यक्ष चेतनस्वरूप पारासार, जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार आदि मौजूद रहे।    बुलेट पर सवार होकर निकलीं भाजपा सांसद हेमा मालिनी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बिगुल बजा दिया है। प्रदेशभर में भाजपा द्वारा कमल संदेश बाइक रैली निकाल कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जा रहा है। शनिवार को मथुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल संदेश बाइक रैली निकली।  सिने स्टार एवं भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कमल संदेश बाइक रैली को झंड़ी दिखाकर रवाना किया। रैली में हेमा मालिनी भी बुलेट पर सवार होकर निकलीं। उन्होंने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन बुलेट चला रहे भाजपा नेता ने यह जरूरी नहीं समझा।  रैली में कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण भी बाइक पर सवार हुए। रैली में हजारों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। यह रैली शहर के प्रमुख इलाकों से गुजरी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता ने मोदी मोदी, योगी योगी....के नारे लगाए।   यह रहा रूट मषानी, डीगेट, भरतपुरगेट, होलीगेट, क्वालिटी चैराहा होते हुए सेठ बीएन पौद्दान इंटर काॅलेज के ग्राउंड पर पहुंची। यहां बाइक रैली ने एक सभा का पूर ले लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया।       2019 के चुनाव को बिगुल फूंक दिया गया है। जो ये कह रहे थे कि भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नहीं है। ऐसे लोगों को यह मुहंतोड जबाव है। करीब एक लाख मोटरसाइकिल जुटी हैं। पूरे प्रदेष में 50 लाख मोटरसाइकिल एक साथ दौडेंगी।  सुनील चतुर्वेदी, भाजपा नेता   17 नवम्बर को मोटर बाइक रैली, पूरे प्रदेष में, हर जिले में, हर क्षेत्र्ा से निकल रही है, 2019 में पुनः मोदी को प्रधानमंत्र्ाी बनाना है, युवा में उत्साह है, उमंग है। इसी अभियान का हिस्सा है यह रैली।  पूरन प्रकाष, विधायक बल्देव विधान सभा क्षेत्र्ा      

Read More

मथुरा। आर्थिक तंगी जूझ रहे युवक ने पत्नी के दुपट्टे से फंसी का फंदा बना कर खुदकुषी कर ली। युवक महनत मजदूरी करता था लेकिन षादी के बाद बढे आर्थिक बोझ को वहन करने में उसे मुष्किल आ रही थी।  थाना हाईवे क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कमरे के दरवाजे के ऊपर एग्जॉस्ट से युवक शव लटका मिला। गले में दुपट्टा बंधा था। कमरे में सो रही पत्नी ने उठकर देखा तो उसकी चीख पड़ी।  महिला की चीख सुनकर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की मानें तो गृहक्लेश के चलते युवक ने आत्महत्या की है। जांच की जा रही है।  थाना हाईवे के बालाजीपुरम् की शाहकुंज कालोनी निवासी पूरन (30) पुत्र नाथूराम मजदूरी करता था। सोमवार की देर रात घर आया। युवक खाना खाकर अपने बच्चों के साथ सो गया। देर रात पत्नी ने बल्ब जलाया तो पूरन दरवाजे पर लटका हुआ था।  पति की लटकती लाश देकर पत्नी चीख पड़ी। चीख सुनकर मकान के कमरों में सो रहे परिजन आ गए। युवक के गले में पत्नी का ही दुपट्टा बंधा था। परिजनों ने दुपट्टा काटकर उसके शव को नीचे उतारा।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक पर चार बेटी और एक बेटा है। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि गृहक्लेश के चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया है।

Read More

मथुरा। आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना जी मथुरा में बुधवार को प्रातः 9.30 बजे जुबली पार्क से स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन अभियान की शुरूआत करेंगे, जिसके तहत स्वच्छता जागरूकता रैली का शुभारम्भ हरी झण्डी दिखाकर किया जायेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट सभागार में अधिकारियों, काॅलेज प्रबंधकों, एनजीओ तथा अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और विभागवार जिम्मेदारियांे से अवगत कराया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि स्वच्छता रैली में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को सम्मिलित किया जाय। इसके अतिरिक्त एनसीसी कैडेट, स्वयंसेवी संस्था तथा सिविल डिफेंस के वालन्टियर्स भी सम्मिलित होंगे। नगरीय विकास अभिकरण की महिलाएं भी स्वच्छता रैली में प्रतिभाग करेंगी। रैली में सम्मिलित नगर निगम द्वारा ही शर्ट तथा कैप लगाकर हजारों की संख्या में ‘‘अपना मथुरा वृन्दावन-चलो बनायें नम्बर वन‘‘ तथा जय गोविन्दा-जय गोपाला, साफ-सफाई रख मेरे लाला‘‘ जैसे नारे लिखे बैनर तथा पट्टिकांए आम जनमानस को जागरूक करेंगे। नगर आयुक्त समीर वर्मा ने बताया कि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना जी 14 नवम्बर को प्रातः 9.30 बजे जुवली पार्क में स्वच्छता रैली का शुभारंभ हरी झण्डी दिखाकर करेंगे। रैली में हजारों की ंसख्या में सम्मिलित लोगों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति संदेश दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि रैली जुवली पार्क से शुरू होकर डैम्पियर नगर होते हुए भरतपुर गेट, होलीगेट, विकास मार्केट से पुनः जुवली पार्क पर जाकर समाप्त होेगी। उन्होंने बताया कि वार्ड स्तर पर स्वच्छता समितियों का गठन किया गया है। प्रत्येक वार्ड की स्वच्छता प्रतियोगिता होगी जो वार्ड सबसे स्वच्छ होगा उसे 23 दिसम्बर को जिला स्तर पर पुरूस्कार दिया जायेगा इसके अतिरिक्त 25 दिसम्बर को राज्य स्तर पर चयनित को पुरूस्कार प्रदान किया जायेगा। उन्होंने सभी नगरवासियों से अनुरोध किया है कि स्वच्छता को एक जन आन्दोलन के रूप में बदलने का प्रयास करें। नगर आयुक्त ने बताया कि जिलास्तर के अतिरिक्त सभी नगर पालिका-पंचायतों में भी इसी प्रकार की स्वच्छता रैली निकालकर आमजन को जागरूक किया जायेगा, जिसके लिए सभी अधिशासी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर तथा नगर पालिकाध्पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली रैली को जनसहभागिता का रूप दिया जायेगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, सिविल डिफेंस, एनसीसी, छात्र-छात्राएं, व्यापारी, अधिवक्तागण, एनजीओ, नगरीय विकास अभिकरण की ओर से महिलाओं की भागेदारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। बैठक में एसएसपी बबलू कुमार, एडीएम रवीन्द्र कुमार, रमेश चन्द, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, एसपी ट्रेफिक ब्रजेश कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक केपी सिंह सहित सभी अधिशासी अधिकारी व विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More