देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। आर्थिक तंगी जूझ रहे युवक ने पत्नी के दुपट्टे से फंसी का फंदा बना कर खुदकुषी कर ली। युवक महनत मजदूरी करता था लेकिन षादी के बाद बढे आर्थिक बोझ को वहन करने में उसे मुष्किल आ रही थी।
थाना हाईवे क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कमरे के दरवाजे के ऊपर एग्जॉस्ट से युवक शव लटका मिला। गले में दुपट्टा बंधा था। कमरे में सो रही पत्नी ने उठकर देखा तो उसकी चीख पड़ी।
महिला की चीख सुनकर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की मानें तो गृहक्लेश के चलते युवक ने आत्महत्या की है। जांच की जा रही है।
थाना हाईवे के बालाजीपुरम् की शाहकुंज कालोनी निवासी पूरन (30) पुत्र नाथूराम मजदूरी करता था। सोमवार की देर रात घर आया। युवक खाना खाकर अपने बच्चों के साथ सो गया। देर रात पत्नी ने बल्ब जलाया तो पूरन दरवाजे पर लटका हुआ था।
पति की लटकती लाश देकर पत्नी चीख पड़ी। चीख सुनकर मकान के कमरों में सो रहे परिजन आ गए। युवक के गले में पत्नी का ही दुपट्टा बंधा था। परिजनों ने दुपट्टा काटकर उसके शव को नीचे उतारा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक पर चार बेटी और एक बेटा है। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि गृहक्लेश के चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया है।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
महेश बाबू ने किया पत्नी नम्रता शिरोडकर को बर्थडे विश, कहा- हर दिन को उज्जवल बनाने के लिए धन्यवाद
आठ साल पहले किया प्रेम विवाह, अब पत्नी को उतारा मौत के घाट