BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा-वृंदावन को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने को आज रैली

मथुरा-वृंदावन को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने को आज रैलीमथुरा। आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना जी मथुरा में बुधवार को प्रातः 9.30 बजे जुबली पार्क से स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन अभियान की शुरूआत करेंगे, जिसके तहत स्वच्छता जागरूकता रैली का शुभारम्भ हरी झण्डी दिखाकर किया जायेगा।

इस संबंध में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट सभागार में अधिकारियों, काॅलेज प्रबंधकों, एनजीओ तथा अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और विभागवार जिम्मेदारियांे से अवगत कराया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि स्वच्छता रैली में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को सम्मिलित किया जाय। इसके अतिरिक्त एनसीसी कैडेट, स्वयंसेवी संस्था तथा सिविल डिफेंस के वालन्टियर्स भी सम्मिलित होंगे। नगरीय विकास अभिकरण की महिलाएं भी स्वच्छता रैली में प्रतिभाग करेंगी। रैली में सम्मिलित नगर निगम द्वारा ही शर्ट तथा कैप लगाकर हजारों की संख्या में ‘‘अपना मथुरा वृन्दावन-चलो बनायें नम्बर वन‘‘ तथा जय गोविन्दा-जय गोपाला, साफ-सफाई रख मेरे लाला‘‘ जैसे नारे लिखे बैनर तथा पट्टिकांए आम जनमानस को जागरूक करेंगे।
नगर आयुक्त समीर वर्मा ने बताया कि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना जी 14 नवम्बर को प्रातः 9.30 बजे जुवली पार्क में स्वच्छता रैली का शुभारंभ हरी झण्डी दिखाकर करेंगे। रैली में हजारों की ंसख्या में सम्मिलित लोगों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति संदेश दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि रैली जुवली पार्क से शुरू होकर डैम्पियर नगर होते हुए भरतपुर गेट, होलीगेट, विकास मार्केट से पुनः जुवली पार्क पर जाकर समाप्त होेगी। उन्होंने बताया कि वार्ड स्तर पर स्वच्छता समितियों का गठन किया गया है। प्रत्येक वार्ड की स्वच्छता प्रतियोगिता होगी जो वार्ड सबसे स्वच्छ होगा उसे 23 दिसम्बर को जिला स्तर पर पुरूस्कार दिया जायेगा इसके अतिरिक्त 25 दिसम्बर को राज्य स्तर पर चयनित को पुरूस्कार प्रदान किया जायेगा। उन्होंने सभी नगरवासियों से अनुरोध किया है कि स्वच्छता को एक जन आन्दोलन के रूप में बदलने का प्रयास करें। नगर आयुक्त ने बताया कि जिलास्तर के अतिरिक्त सभी नगर पालिका-पंचायतों में भी इसी प्रकार की स्वच्छता रैली निकालकर आमजन को जागरूक किया जायेगा, जिसके लिए सभी अधिशासी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर तथा नगर पालिकाध्पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली रैली को जनसहभागिता का रूप दिया जायेगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, सिविल डिफेंस, एनसीसी, छात्र-छात्राएं, व्यापारी, अधिवक्तागण, एनजीओ, नगरीय विकास अभिकरण की ओर से महिलाओं की भागेदारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। बैठक में एसएसपी बबलू कुमार, एडीएम रवीन्द्र कुमार, रमेश चन्द, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, एसपी ट्रेफिक ब्रजेश कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक केपी सिंह सहित सभी अधिशासी अधिकारी व विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More