देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। कार्तिक पूर्णिमा के पुण्य पर्व पर 33 करोड देवी देवताओं के सम्मान में देव दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा। देव दीपावली महोत्सव समिति की बैठक सोहनलाल षर्मा की अध्यक्षता में हुई। महामंत्री आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने बताया कि महोत्सव समिति द्वारा कृष्ण गंगा घाट से धु्रव घाट तक सभी घाटों पर लाइट, रंगोली के साथ हजारों दीपक जलाये जाएंगे। महोत्सव को भव्यता के साथ सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों की बैठक एडीएम वित्त रवीन्द्र कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ हुई। जिसमें प्रषासन द्वारा यमुना घाट, मार्ग की सफाई एवं यातायात व्यवस्था के साथ यथासम्भव सहयोग प्रदान करने का आष्वासन दिया। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर मेले के आयोजन को भव्यता रूप प्रदान करने के विचार भी। अन्त में महोत्सव समिति के अध्यक्ष सोहनलाल षर्मा ने संयोजक मंडल एवं आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों से अपील की कि इस महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिये और सप्तपुरियों में मोक्षदाहिनी मथुरा में एतिहासिक देवदीपावली महोत्सव मनाने के लिये सभी को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि महोत्सव का षुभारम्भ पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर पूज्य संत धर्माचार्यो व अतिथियों का सायं ठीक 5 बजे यमुना के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से पीपी षर्मा, पंकज षर्मा, नारायण षर्मा, महेन्द्र दत्त आचार्य, विवेक दत्त मथुरिया, विजय वहादुर, योेगेष आवा, मीरा मित्तल, राजेन्द्र कैषरेया, सरदार राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।













Related Items
यमुना मैय्या की कराह
कौन सुने यमुना की करुण पुकार?
MATHURA : खतरे के निशान से पार यमुना का जलस्तर