देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में विभागीय कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी बेसिक शिक्षा के गुणात्मक सुधार के प्रति गंभीर दिखे। उन्होंने बेसिक शिक्षाधिकारी को सख्त निर्देश दिये कि वह जनपद के सभी 10 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का स्वयं निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता व अव्यवस्थापना सुविधाओं को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद में बिना मान्यता के कोई भी विद्यालय नहीं चलेगा इसकी जांच कर लें और यदि कोई चलन में है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाय। बैठक के दौरान उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह 9 से 11 बजे तक अपने कार्यालयों में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनें व विभागीय कार्यों को पूर्ण करें। उसके बाद विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से मिलेंगे और इसका विवरण अपनी दैनिक डायरी में दर्ज करेंगे। उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में अनिवार्य रूप से पैरेंट्स मीटिंग करवाना सुनिश्चित करें और इस आशय की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिये कि जल्द ही जनपद शिक्षा क्षेत्र में एक नये कलेवर में दिखना चाहिए। बैठक के दौरान उन्होंने सामज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि वह माह दिसम्बर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का बड़ा आयोजन कराने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर एवं समाजसेवी संस्थाओं से सहयोग लेकर कार्य योजना बना लें। बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि वह बोर्ड परीक्षा केन्द्र निर्धारण मानक बिन्दुओं का क्राॅस सत्यापन कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास, डीएसटीओ शीश कुमार, डीपीआरओ प्रीतम सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज