देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। बल्देव ब्लाॅक के सभागार में ग्राम प्रधानों के बीच एकता बनाये रखने के लिए अखिल भारतीय प्रधान संगठ की बैठक हुई
ग्राम पंचायत नेरा के ग्राम प्रधान सत्यवीर चैधरी को संगठन में मंडल प्रभारी और प्रदेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं दीपचंद भारती को प्रदेष उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। रनवरी सिंह को जिला उपाध्यक्ष भी इस दौरान नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेष महासचिव विपिन मिश्रा ने कहाकि सरकारें प्रधानों के हितों से खिलवाड कर रही है। उन्होंने प्रदेष सरकार पर हमलावर होते हुए कहाकि हमें बातबात पर नोटिस दिये जाते हैं। उन्हों ने मांग उठाई कि ग्राम प्रधानों का मानदेय 35 सौ से बढा कर 10 हजार रूपये किया जाए। उन्होंने कहाकि सरकारी अधिकारी भ्रष्टाचार करते हैं और नोटिस हमें दिये जाते हैं। हमें अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर खडा होना होगा। लखनउ में प्रधान संगठन का धरना चल रहा है। प्रदेष स्तर पर एक बडी बैठक होने जा रही है। उसी को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर जनपद से कम से कम 50 प्रधानों को पहुंचना है। नेताओं और अधिकारियों को यह खतरा पैदा हो गया है । 24 दिसम्बर को 5 हजार प्रधानों का एक स्थान पर एकत्र्ाित करने का लक्ष्य रखा जाएगा।
इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष हरपाल सिंह भरंगर, राजकुमार तिवारी, रमेषचंद, अमर सिंह, बाबूलाल, सत्यवीर चैधरी, महेष पहलवान, विनोद कुमार, रामभरोसी प्रधान, सुंदर सिंह प्रधान, जितेंद्र सिंह प्रधान, धर्मेन्द्र प्रधान, जगदीष प्रधान, रामवीर सिंह, रनवीर सिंह, दीपचंद भाटी आदि मौजूद रहे।













Related Items
'तनाव 2' में 36 साल बाद सोनी राजदान के साथ फिर नजर आए सुधीर मिश्रा
वाराणसी में कैसे मनाया जाता है जन्माष्टमी का त्योहार, एक्ट्रेस गीतांजलि मिश्रा ने साझा की पुरानी यादें
भगत सिंह जादौन को प्रदेश महासचिव बनाया