BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

भाजपा ने शुरू की मिशन 2019 की तैयारी

भाजपा ने शुरू की मिशन 2019 की तैयारीकरनाल । मिशन-2019 की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की सीएम सिटी करनाल में बैठक सोमवार सुबह ही शुरू हो गई। बैठक दो दिन तक चलेगी। कार्यसमिति की बैठक का मुख्य एजेंडा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही जनकल्याणकारी नीतियों का फायदा आमजन तक पहुंचाना सुनिश्चित करना है !

बैठक में भुवनेश्वर में हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखे गए लक्ष्यों पर चर्चा के साथ ही सभी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गो तक पहुंचाने पर चिंतन होगा। इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने और आमजन को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर मुहर लगेगी। सभी संगठन पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य वीआईपी कल्चर छोड़ साधारण तरीके से बैठक में पहुंचे। पदाधिकारी व कार्यकर्ता व विधायक अपनी गाड़ी पर पार्टी की झंडी लगाकर बैठक में पहुंचे। नेताओं का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। बैठक की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने सभी पदाधिकारियों को बैठक में पहुंचने पर स्वागत किया । बराला समेत काफी पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए एक दिन पहले ही पहुंच गए थे। कुछ पदाधिकारी तय समयानुसार पहुंचे ,बैठक में मंत्रियों में अनिल विज ,कविता जैन ,कृष्ण पंवार ,कृष्ण बेदी ,कर्ण देव कंबोज ,CPS शाम सिंह राणा ,बक्शीश सिंह समेत और कई विधायक व हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता मीटिंग में मौजूद है !वही प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री करनाल रेलवे रोड़ पर स्तीथ निरंकारी भवन में आयोजित समागम व रक्त दान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे। पत्रकारों ने जब उनसे बात की तो उन्हें बताया कि इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला बताएंगे। 

अंसतुष्ट विधायक उठाएंगे अपनी अावाज

कई दिनों से नाराज चल रहे असंतुष्ट विधायक अपनी बात बैठक में रखेंगे, हालांकि यह मुद्दा कार्यकारिणी की बैठक का एजेंडा नहीं है लेकिन इस पर चर्चा होगी। मिशन 2019 को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए अंसतुष्ट विधायकों से बातचीत की जाएगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More