देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। त्यौहारी सीजन चल रहा है। उत्साह, उल्लास के बीच सतर्कता भी जरूरी है। जिला प्रषासन ने इस बीच किसी भी अप्रीय घटना से बचने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। दीपावली पर इंडियन आॅयल की मथुरा रिफाइनरी के एक किलोमीटर के दायरे में किसी तरह की आतिषबाजी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। के अवसर पर जनपद में शांति इस दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने सभी संबंधित पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कलेक्टेªट सभागार में बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को कडे निर्देश दिये कि वह आगामी आने वाले त्यौहारों के आयोजन हेतु संबंधित स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को भलीभांति देख लें, जिससे श्रद्धालुओं व आमजनता को कोई परेशानी न होनी पाये। उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व कस्बा गोवर्धन स्थित मानसी गंगा में सांय 6 से रात्रि 12 बजे तक दीप दान किया जायेगा। जिसके लिए साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोर सहित सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने के लिए तहसीलदार व ईओ नगर पालिका गोवर्धन को निर्देश दिये हैं। गोवर्धन पूजा व अन्नकूट का कार्यक्रम शहर के द्वारिकाधीश मन्दिर पर आयोजित किया जायेगा, जिसकेे लिए प्रकाश, साफ-सफाई एवं शांति व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए निर्देश दिये।
यमद्वितीया पर घाटों पर 40 नाव, 40 गोताखोर रहेंगे तैनात
यमद्वितीया के दिन विश्राम घाट, स्वामीघाट मथुरा पर यमुना नदी में प्रातः 4 बजे से स्नान प्रारम्भ होगा, जिसके लिए बैरीकेटिंग, 40 गोताखोर, 40 नाव की व्यवस्था, खतरे का निशान, खोया पाया केन्द्र आदि की व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह इन सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण कर लें, जिसका निरीक्षण स्वयं जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा।
गोपाष्टमी, अक्षयनवमी पर चलेंगी अतिरिक्ता 50 बसें
इसी प्रकार गोपाष्टमी के अवसर पर गौचारण की शोभायात्रा निकाली जायेगी व अक्षयनवमी के अवसर पर शहर मथुरा, गरूणगोविन्द व वृन्दावन की परिक्रमा लगाई जायेगी, जिसके लिए दूसरे जनपदों से श्रद्धालु भारी संख्या परिक्रमा लगायेंगे। इसके लिए उन्होंने परिवहन निगम को निर्देश दिये वह 50 अतिरिक्त बसें लगाकर बस स्टेशन पर अन्य सभी व्यवस्थाऐं दुरूस्त करें।
रिफाइनरी के एक किमी दायरे में आतिषबाजी प्रतिबंधित
जिला मजिस्टेªट ने बताया कि दीपावली तथा गोवर्धन पूजा पर्वों पर जनता हर्षोंल्लास एवं अन्य विस्फोटक सामग्री का प्रयोग करती है। उन्होंने रिफाइनरी सुरक्षा की दृष्टि से इण्डियन आॅयल काॅपरेशन लिमिटेड मथुरा के सम्पूर्ण क्षेत्र एलपीजी प्लाॅण्ट ओएलएस प्रथम व द्वितीय यूनिट एवं पेट्रोलियम टर्मिनल की सीमा के चारों ओर एक-एक किमी की परिधि में उक्त त्यौहारों के अवसर पर पटाखों व अन्य विस्फोटक सामग्री चलाये जाने पर प्रतिबन्ध लगया है।
ये रहे बैठक में मौजूद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, एडीएम फाईनेस रवीन्द्र कुमार, एडीएम प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला, सभी एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, नगर पंचायत, पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रमुख त्यौहार
-31 अक्टूबर को अहोई अष्टमी
-7 नवम्बर को दीपावली
-8 नवम्बर को गोवर्धन पूजा
-9 नवम्बर को भैयादूज
-16 नवम्बर को गोपाष्टमी
-17 नवम्बर को अक्षयनवमी
-18 नवम्बर को कंसवध मेला
-19 नवम्बर को प्रबोधनी एकादशी
फोटो-27यूपीएच मथुरा01













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी