BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सौंख में निकाली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा

सौंख में युवा बाल्मीक संघ द्वारा आयोजित महर्षि बाल्मीक शोभायात्रा शुभारंभ करते मेयर डा. मुकेश आर्यबंधु व चेयरमैन भरतसिंह व अन्यसौंख(अनिल कुमार)। युवा बाल्मीकी संघ के तत्वावधान में महर्षि बाल्मीक जंयती कस्बा में शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मथुरा नगर निगम के महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु व चेयरमैन भरतसिंह ने संयुक्त रूप से प्र्रतिमा पर माल्यर्पण किया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया।
कस्बा में युवा बाल्मीकी संघ के द्वारा महर्षि बाल्मीक जंयती पर शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा हरिजन बस्ती से रामलीला मैदाल, सीमेंट रोड़, सहजुआ थोक, जाटव बस्ती, मुस्लिम मंडी, पुन्ना थोक, गोवर्धन रोड़ आदि स्थानों से गुजरी। इस मौके पर मेयर मुकेश आर्यबन्धु ने कहा कि समाज के लोगों को महर्षि बाल्मीक के आदर्शो पर चलने का संकल्प दिलाया। शोभायात्रा में गणेश जी, भोले पार्वती, राधा कृष्ण, हनुमानजी, राम परिवार, आदि झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा का सहजुआ थोक में चेयरमैन भरतसिंह, जाटव बस्ती में सभासद बिल्ला सिंह, मुस्लिम मंडी में कालिया कुरैशी द्वारा स्वागत किया गया। इससें पूर्व कमेटी द्वारा अथितियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी, वेदपाल सिंह, गुड्डू लोहिया, थाना प्रभारी मगोर्रा यशपाल सिंह, एसआई श्रीपाल सिंह, सभासद जीतेन्द्र कुशवाह, चेतन सिंह, विनोद चैधरी, संजय अग्रवाल, भगतसिंह, हरेन्द्र बाबू, पुष्पराज, धनेश पिप्पल, वासदेव, रामबाबू, सुरेशचंद, मिठ्ठन, चंद्रपाल, विजेन्द्र सिंह, अस्ताना, रामू, चरनदास, डालचंद, बाबूलाल, शरनदास आदि उपस्थित थे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More