BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पहलः युवा भटकें नहीं, अपने ही शहर में मिलेगा रोजगार

मथुरा। रोजागार के लिए दूर दराज में भटनके वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। युवाओं को अपने ही शहर में रोजगार का मौका मिलेगा। इसके लिए प्रत्येक महीने एप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई जिला उद्योग बंधु समिति की अध्यक्षता करते हुए  उद्यमियों की कई समस्याओं का मौके पर ही जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त रामेंद्र कुमार ने बिन्दुवार एजेण्डा पढते हुए उद्योग बन्धुओं की समस्या से जिलाधिकारी एवं अन्य विभागों को अवगत कराया। उपायुक्त ने बताया कि जनपद में एप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन प्रतिमाह किया जाता है, जिसमें जनपद के उद्योग बन्धुओं द्वारा रुचि लेकर जनपद के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के साधन उपलब्ध कराये जा रहे है। बैठक में एकल खिड़की योजना के अर्न्तगत निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निवेश मित्र पोर्टल को लगतार देखते रहे और तत्काल प्राप्त आवेदन का निस्तारण करे स उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए कि सभी उद्योगों में लगे लेबर का डाटा रखे, उनका श्रम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करवाये और सभी सरकारी सेवाओं से उन्हें लाभान्वित करे स उन्होंने सभी उद्योगों द्वारा किए जा रहे सी.एस.आर. के विवरण को तैयार करने के निर्देश दिए। उद्योग क्षेत्र मे लाइट की रिपेयरिंग तथा आवश्यकतानुसार नयी लाइट लगाने की कार्यवाही करते रहे। बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा तथा औद्योगिक संगठनों से प्राप्त बिजली, वन विभाग, अग्नि शमन, यूपीसीडी, स्टाम्प इत्यादि विभागों से प्राप्त शिकायतों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्णय करते हुए कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। बाकी बची लंबित शिकायतों की समस्या के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर उन्हंे आश्वस्त किया गया कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि समस्त उद्योग बंधु जनपद की आर्थिक शक्ति है, जिनकी समस्याओं का निस्तारण करना प्रशासन का सर्वप्रथम कर्तव्य है, उद्योगो से सम्बन्धित समस्त समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा, पुलिस अधीक्षक अपराध हर गोविंद, उप जिलाधिकारी सदर कमलेश गोयल, एमवीडीए, नगर निगम, विद्युत, लोक निर्माण, जलनिगम सहित उद्यमीगण मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More