देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। सरकारी कर्मचारियों की बाबूगीरी षुक्रवार को मथुरा के मुख्यडाक घर में देखने को मिली। चोरी और सीनाजोरी की तर्ज पर डाक घर का बाबू सीएलआई जमा कराने पहुंचे उपभोक्ता से भिड गया, स्थिति यहां तक पहुंच गई कि उपभोक्ता को खुद डायल 100 पर फोन कर पुलिस बुलानी पडी, तब कहीं जाकर बाबू काबू में आया। पुलिसकर्मियों को भी हडकाने लगे बाबू की हेकडी इतनी थी कि मुख्यडाक घर के मुख्य सुपरिंटैंडेंट लक्ष्मीकांत षर्मा ने हस्तक्षेप कर मामले को सम्हाला और वहां मौजूद भीड को आगे इस तरह की घटना आगे नहीं होने देने का आष्वासन देकर मामले को सम्हाला। उपभोक्ता अजित सिंह ने बताया कि वह सीएलआई जमा करने के लिए मुख्यडाक घर पहुंचा था। बीस मिनट तक वह इंतजार करता रहा इसके बाद बाबू मदनगोपाल लंच करने चले गये। लंच से लौटने के बाद उन्होंने सीएलआई जमा तो करली लेकिन हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। जब इसका कारण पूछा तो बाबू मदनगोपाल भडक उठो और गाली गलौज करने लगे। मामला मारपीट तक पहुंच गया, उसके साथ कोई अनहौनी घटना होती इससे पहले ही डालय 100 को फोन कर पुलिस बुलानी पडी।
मुख्यडाक घर के एसएसपी लक्ष्मीकांत षर्मा ने बताया कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी कर्मचारियों को निर्देषित कर दिया गया है कि इस तरह की घटना की पुर्नावृति नहीं होनी चाहिए। उपभोक्ता को किसी तरह की परेषानी नहीं आयेगी जो भी अव्यवस्था है उसे भी दूर किया जाएगा। कर्मचारियों की भी सुनी जाएगी।













Related Items
एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधित ऑटो रिक्शा एवं अन्य डीजल वाहनों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई - मुख्य सचिव सुधांश पंत
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज