BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कॉलेज के पास से कक्षा नौ की छात्रा का अपहरण, बरामद

अपह्त छात्रा की सहेली से घटना की जानकारी लेते पुलिस।
 
मथुरा(सतपाल सिंह)। शहर के पॉश इलाके से बदमाशों ने कॉलेज पढ़ने जा रही छात्रा का दिन दहाड़े अपहरण कर लिया। ये घटना शनिवार सुबह शहर कोतवाली इलाके में केआर कॉलेज के पास हुई। पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए लड़की को दौसा के पास सोनू नाम के युवक के साथ बरामद कर लिया है। सोनू लड़की का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है।
महोली रोड निवासी राजेंद्र की पुत्री वैष्णवी और उसकी चचेरी बहन प्रेमलता दोनों भैंस बहोरा स्थित केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ती है। दोनों बहनें सुबह घर से कॉलेज पढ़ने के लिए आ रहीं थी तभी कॉलेज के पास से ही कार सवार बदमाशों ने वैष्णवी का अपहरण कर लिया।.घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।.पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी की। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। वही जिस रास्ते से बदमाश छात्रा का अपहरण कर ले गए हैं उन रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मथुरा में बेखौफ बदमाशों ने शनिवार की सुबह सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली क्षेत्र में भेस बहोरा चौकी अखाड़ा के पास स्कूल जा रही छात्रा को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह दुस्साहिक वारदात कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस कार सवार अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई। जगह-जगह नाकाबंदी की गई है। हालांकि अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। 
 
 
स्थानीय लोगों में आक्रोश
छात्रा वैष्णवी को बचाने के लिए उसकी सहेलियों ने शोर भी मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग एकत्र होते, कार सवार फरार हो चुके थे। वारदात से अन्य छात्राएं दहशत में आ गई हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और छात्रा के परिजनों को दी। 
कोतवाली से चंद कदम दूरी पर हुई अपहरण की वारदात से लोगों में आक्रोश है। परिजन और स्थानीय लोगों ने कोतवाली का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। छात्रा को सकुशल बरामद करने का आश्वासन दिया है। 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More