देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। संस्कृति विष्वविद्यालय का स्थापना दिवस गीत संगीत के तरानों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के चलते आनंद की रसधार बहती रही। इधर सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के चलते नाटक का मंचन कर षहीदों को नमन भी किया गया। कई राज्यों के बच्चों ने क्षेत्रीय प्रस्तुतियां देकर एक ही मंच पर सांस्कृतिक विविधता की छटा बिखेर दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने चंद कोर्स के साथ षुरू हुई पहल को परवान चढाघ्ने पर सभी सहयोगियों को बधाई दी। साथ ही आह्वान किया कि जिम्मेदारी बड़ी है हमें रुकना नहीं है। कार्यक्रम का षुभारंभ कुलाधिपति सचिन गुप्ता एवं नेहा गुप्ता, उप कुलाधिपति राजेष गुप्ता एवं पूनम गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर मंचीय कार्यक्रमों का षुभारंभ किया। तदोपरांत संस्कृति विष्वविद्यालय के आरंभ से अभी तक की आठ वर्षीय यात्रा पर आधारित पॉवर प्वाइंट प्रस्तुति का प्रदर्षन किया गया।
इस मौके पर कुलाधिपति ने कहा कि कॉलेज स्तर से षुरू हुआ प्रकल्प आज वट वृक्ष बन चुका है। दर्जनों कोर्स, देषभर के छात्र हमारे यहां गुणवत्ता युक्त षिक्षा पा रहे हैं। हमने विद्यार्थियों के हित में केम्ब्रिज एवं मलेषिया की हेल्प यूनिवर्सिटी से करार कर रखा है। हम उद्देष्य परक षिक्षा की दिषा में काफी आगे बढे हैं। विवि ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इसे और तेजी से आगे बढते हुए स्थापित करना है। उप कुलाधिपति ने कहा कि युवाओं के कौषल विकास की ओर भी हमारा सतत ध्यान है। इस लिए भारत सरकार की संस्था एमएसएमई एवं चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणी समूह नयती मेडिसिटी के साथ भी एमओयू किया है। निष्चय ही हमारा यह प्रयास स्थानीय एवं देष के अन्य राज्यों से आए बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा का निखार करेगा। उन्होंने अनुसंधान की दिषा में प्रयास तेज करने पर जोर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ गणेष वंदना से हुआ। तदोपरांत विवि में षिक्षा पा रहे बच्चों ने गणेष वंदना पर समूह नृत्य की मनोरम प्रस्तुति दी। तनजीन एवं नवीन के युगलगीत पर दर्षक दीर्घा में बैठे लोग तालियां बजाने से नहीं रुक पाए। उत्कर्ष और पल्लवी के युगल गीत पर लोग आनंदित हो उठे। कपल डांस की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केन्द्र रहीं। गीत-ंसंगीत के तरानों पर विवि ग्राउण्ड तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान होता रहा। कार्यक्रम में श्रेणीक्रम वाले बच्चों को सम्मानित करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया।
आयोजन के दौरान छात्रों ने सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के अवसर पर ष्षाहीदों की याद में नाटक का मंचन कर शहीदों को नमन किया। उत्तर-ंपूर्व के बच्चों की प्रस्तुति लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहीं। इससे लगा कि सांस्कृतिक विविधताओं वाले देष की विभिन्न संस्कृतियों का समागम हो रहा है। कार्यक्रम में रोमांटिक कपल डांस, आफत में जान प्ले, पेट्रिऑटिक डांस के आयोजन भी आकर्षण का केन्द्र रहे। मिस्टर और मिस फ्रैषर का चयन किया जाना विषेष आकर्षण था। कार्यक्रम में ओएसडी मीनाक्षी षर्मा, कुलपति डाण् राणा सिंह, उप कुलपति डा. अभय कुमार, कार्यकारी निदेषक पीसी छावड़ा, डीन डा. कल्याण कुमार, सभी विभागाध्यक्ष एवं सभी कर्मचारी मौजूद रहे।













Related Items
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठाः हमारी आस्था ही नहीं सनातन संस्कृति के भी प्रतीक है श्री राम-भजनलाल
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव