देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। बल्देव क्षेत्र में इन दिनों हिंदी फिल्म आई एम नॉट ए प्लेयर की शूटिंग चल रही है। फिल्म के अधिकांष दृष्य मथुरा जनपद के विभिन्न स्थानों पर फिल्माए जा रहे हैं। फिल्म के केंद्र में एक किक बॉक्सर का संघर्ष है।
फिल्म के डायरेक्टर चांद मेहता ने बताया कि फिल्म वास्तविक घटना पर आधारित है। आज क्रिकेट जैसे खेल को हर जगह बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन किक बॉक्सिंग जैसे खेलों पर सरकार का भी ध्यान नहीं है। लोगों में बॉक्सिंग के प्रति रुझान हो इसको लेकर फिल्म बनाई जा रही है, साथ ही एक खिलाडी की जिंदगी में कितनी जटिलताएं होती है।
खिलाडी की जिंदगी में कितने संघर्ष आते हैं ये भी फिल्म में दिखाया जाएगा। फिल्म में बाक्सिंग जैसे खेल में लडकियों को आने वाली कठिनाईयों को भी दिखाया जाएगा। साथ ही यह भी दिखाया जा रहा है कि खेलने वाली लड़कियों के प्रति लोगों की क्या राय रहती है। फिल्म में मुख्य भूमिका मिस्टर इंडिया 2012 रह चुके तीत राय दत्त निभा रहे हैं।
फिल्म में बॉलीबुड एक्टर नैंशी मारवाह भी केंंद्रीय भूमिका में हैं, जो कि फिल्म आ गया हीरो, तेरी भाभी है पगले, ये तो टू मच हो गया जैसी फिल्मों और नाटकों में काम कर चुकी हैं। पंजाबी एलबम किन्ना सोडा तूने रब ने बनाया में भी काम किया है।
जीत राय दत्त ने बताया कि वह हर्ष नाम के बॉक्सर का चरित्र फिल्म में निभा रहे हैं। जीत इससे पहले कमांडो-2, सरवन, दा फास्ट, तू मेरा है सनम जिसका गाना बहुत हिट हुआ है। नैनों की बात तो नैना जाने रे एलबम में काम कर चुके हैं। फिलहाल फिल्म आई एम नॉट ए प्लेयर में बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में प्रमुख किरदारों में अंकुर मुख्य किरदार में हैं। जॉली कुमार, हितेन शर्मा, प्रतीक यादव, अश्वनी राठौर, अनुज कपूर, वही आशीष के साथ सोनई(राया) निवासी एक्टर रोहित सिंह (बाली सिंह) जो कि हिंदी फिल्म गुल मकई में काम कर चुके हैं आदि हैं। कैमरामैंन के रूप में धर्मेश गोटी हैं।फिल्म के प्रोड्यूसर अनिल तनेजा हैं।













Related Items
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर विवादों में, CBFC से की गई कानूनी शिकायत
रश्मिका मंदाना ने दीपावली पर फैंस को दिया खास तोहफा, फिल्म 'मायसा' का पोस्टर जारी
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत