देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। देश मे लगातार बढ़ रही मंहगाई एव पैट्रॉल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने नगर के चुंगी चौराहा पर प्रदर्शन किया । शनिवार को रालोद नेता ताराचंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं महिलाओ ने मोटर साइकिल और स्कूटी को रस्सी से खींच कर विरोध जताया।
महगाई के विरोध में कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया ।
ताराचंद्र गोस्वामी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आज केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से आज जनता त्रस्त है। बढ़ती मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ के रख दी है । किसान बढ़ती डीजल की कोमतों के कारण बैलो के द्वारा खेती करने को मजबूर है । भाजपा ने चुनाव से पूर्व मंहगाई को कम करने की बात कही थी। लेकिन आज भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है । नौजवान, किसान ,व्यापारी सब परेशान हैं। कहा कि अगर इसी तरह पैट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते रहे तो लोग अपने वाहनों चलाने की बजाय खींचने को मजबूर होंगे । वहीं महिला कार्यकर्ता अनु शर्मा व संजू चौधरी ने कहा कि बढ़ती मंहगाई की वजह से महिलाओ का घर चलाना मुश्किल हो गया है । उन्होंने सरकार से मंहगाई को नियंत्रित करने की मांग की। इस अवसर पर बाबूलाल शर्मा, सुरेश घाटवाला ,अर्जुन पंडित, पवन शर्मा ,लोकेश शर्मा, राम खिलाडी, शोहनलाल ,महिला सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजू चौधरी ,एवं महिला जिलाध्यक्ष मधु प्रताप ,कपिल रावत ,गंगा देवी ,कमल ठाकुर ,आनंद किशोर, अनवार, इशहाक अली, अरुण किशोर गोस्वामी आदि मौजूद रहे.













Related Items
स्वाति मालीवाल मामला: भाजपा की कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां लेकर केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा
किसान सम्मान यात्रा से रालोद ने फूंका बिगुल
राजस्थान विधानसभा चुनाव - कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की, भरतपुर रालोद के लिए छोड़ा