देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। मथुरा में सोमवार सुबह को यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही प्राइवेट बस एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में 12 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 124 के समीप हुआ है। जानकारी के मुताबिक बिहार के दरभंगा से सवारियों को लेकर प्राइवेट बस दिल्ली जा रही थी। घायल यात्रियों ने बताया कि बस चालक को झपकी आ गई, जिससे बस पर नियंत्रण खो बैठा।
तेज रफ्तार होने की वजह से बस पलट गई। हादसा होते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने राहत बचाव कार्य किया। घायल सवारियों को बस से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई।
घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं बस को क्रेन से यमुना एक्सप्रेसवे पर हटवा दिया गया है।













Related Items
बिहार की बड़ी छलांग: जंगलराज से विकास की ओर क्या जाति धर्म की दीवारें ढ़हेंगी?
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलाधिकारी भी बदले गए